कानपुर

अस्पताल में भर्ती हुई UP में का बा…गाने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर, जानिए डॉक्टर ने क्या कहा

Neha Singh Rathore: ट्विटर पर शेयर की गई वीडियो में नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) अस्पताल में ड्रिप चढ़वाती हुई नजर आ रही है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा है कि डॉक्टर ने मुझे स्ट्रेस लेने से मना किया है।

2 min read
Feb 25, 2023
अस्पताल में भर्ती हुई UP में का बा…गाने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर, जानिए डॉक्टर ने क्या कहा

Neha Singh Rathore: कानपुर देहात अग्निकांड में झोपड़ी के अंदर जलकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत को लेकर लोक गायिक नेहा सिंह राठौर ने एक जीत के जरिए योगी सरकार व जिला प्रशासन पर निशाना साधा था।

वही कानपुर देहात पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा था और 7 सवालों के जवाब 3 दिन के अंदर मांगे थे। जिसके बाद से लगातार नेहा सिंह राठौर परेशान नजर आ रही थी।

जिसके चलते शुक्रवार की देर रात नेहा सिंह राठौर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

लोक गायिक नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्विटर से अपने बीमार होने की जानकारी देते हुए लिखा है कि डॉक्टरों ने स्ट्रेस लेने से मना किया है। इस साथ ही एक वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में नेहा सिंह राठौर अस्पताल में ड्रिप चढ़वाती हुई नजर आ रही हैं। आसपास कुछ डॉक्टर मौजूद हैं। वीडियो में नेहा सिंह के साथ उनके पति भी नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर वीडियो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

योगी सरकार व डीएम पर साधा था निशाना

कानपुर देहात में 13 फरवरी को मां बेटी की झोपड़ी के अंदर जलकर दर्दनाक हुई मौत के बाद नेहा सिंह राठौर ने योगी सरकार और डीएम कानपुर देहात पर सवाल खड़े करते हुए एक गीत गाया था।

गीत में नेहा सिंह राठौर ने कहा था कि "बाबा के दरबार में घर बार ढह रहे हैं, मां-बेटी को आग में झोंका जा रहा है। "बुलडोजर से दीक्षित परिवार को रौंदा जा रहा है।

यूपी में का बा बाबा की डीएम तो बड़ी रंगबाज बा, कानपुर देहात में ले आई राम राज बा. बुलडोजर से रौंदते दीक्षित के घर बार बा ।

यही बुलडोजर पर बाबा के नाज बा." इसके साथ अधिकारियों और लोकतंत्र पर सवाल खड़े करते हुए नेहा ने योगी सरकार पर भी निशाना साधा था।

जिसके बाद कानपुर देहात पुलिस ने धारा 160 सीआरपीसी के तहत गाने को लेकर नोटिस जारी करते हुए 7 सवाल पूछे थे। जिनका जवाब 3 दिनों के अंदर नेहा सिंह राठौर को देना था।

Published on:
25 Feb 2023 01:34 am
Also Read
View All

अगली खबर