यूपी न्यूज

STF आगरा यूनिट के लिए बनेगा चार मंजिला भवन,एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने किया भूमि पूजन

यूपी में स्पेशल टास्क फोर्स की स्थापना चार मई 1998 को हुई थी। वर्ष 2005 में एसटीएफ ने आगरा समेत छह स्थानों पर अपनी यूनिट शुरू की थी। उस समय पुलिस लाइंस में ही आटा चक्की के सामने जर्जर भवन में ही कार्यालय बना दिया गया था। वर्तमान में इसी जर्जर भवन में एसटीएफ का कार्यालय है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Sep 2022, 4:22 PM IST
stf_agra_unit.jpg
एसएसपी प्रभाकर चौधरी एसटीएफ भवन के लिए भूमि पूजन करते हुए

उत्तर प्रदेश : आगरा पुलिस लाइन में अब जल्द एसटीएफ यूनिट को एक एक चार मंजिला भवन मिलेगा। इस भवन को तैयार करने के लिए 1 साल का समय रखा गया है. बुधवार को इस भवन को बनाने के लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भूमि पूजन किया । इस दौरान एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार और एसटीएफ की पूरी टीम मौजूद रही। यह भवन बनाने के लिए जो ट्रेंडर प्रक्रिया है वह 10 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी।
1998 में हुआ था STF स्पेशल टास्क फोर्स का गठन

यह भी पढ़ें: Aligarh : बप्पा की मूर्ति स्थापित करने वाली मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान ने किया पुलिस सुरक्षा में मूर्ति विसर्जन
उत्तर प्रदेश में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की स्थापना चार मई 1998 को हुई थी। वर्ष 2005 में एसटीएफ ने आगरा समेत छह स्थानों पर अपनी यूनिट शुरू की थी। उस समय पुलिस लाइंस में ही आटा चक्की के सामने जर्जर भवन में ही कार्यालय बना दिया गया था। वर्तमान में इसी जर्जर भवन में एसटीएफ का कार्यालय है। पिछले दिनों नए भवन का बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। स्वीकृत मिल जाने के बाद अब पुलिस लाइंस में चुनाव कार्यालय के बराबर में खाली स्थान पर चार मंजिला भवन का निर्माण होगा।
2.28 करोड़ की लागत से बनेगा एसटीएफ कार्यालय
आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी के बुधवार को इस भवन के लिए भूमि पूजन किया । यह भवन आगरा में 2.28 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा । इसमें भूतल पर पार्किंग और अन्य तीन मंजिलों पर आफिस, बैरक और हवालात बनेगी। निर्माणदायी संस्था को एक वर्ष में भवन निर्माण करने का लक्ष्य दिया गया है। तब तक एसटीएफ की टीम अपने वर्तमान कार्यालय में ही बैठेगी।

Updated on:
7 Sep 2022, 4:22 PM IST
Published on: