6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aligarh : बप्पा की मूर्ति स्थापित करने वाली मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान ने किया पुलिस सुरक्षा में मूर्ति विसर्जन

बीजेपी नेता रूबी आसिफ खान ने कहा कि "मैंने भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। मेरे खिलाफ मौलानाओं के फतवे जारी हो गए हैं कि ये हिन्दु बन चुकी है। उन्होंने कहा हमें इन मौलवियों के फतवे से डर नहीं लगता है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 7 Sep 2022, 12:33 PM IST

ruby_asif_khan_2.png

बीजेपी मुस्लिम महिला नेता रूबी आसिफ खान

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में घर पर गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाली भाजपा नेता रूबी आसिफ खान ने पुलिस सुरक्षा के साथ गणेश विसर्जन किया। रूबी आसिफ खान बीजेपी महिला मोर्चा की जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष हैं. यह बीजेपी महिला तब खबरों की सुर्खियों में आई जब इन्होंने अपने घर पर बप्पा की मूर्ति की स्थापना की थी। बप्पा की मूर्ति स्थापना करने के बाद से कुछ मौलानाओं ने इनके खिलाफ फतवे जारी कर दिए थे ।
बुधवार को मूर्ति विसर्जन करने के बाद बीजेपी नेता रूबी आसिफ खान ने कहा कि "मैंने भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। मेरे खिलाफ मौलानाओं के फतवे जारी हो गए हैं कि ये हिन्दु बन चुकी है। इसके आगे उन्होंने कहा हमें इन मौलवियों के फतवे से डर नहीं लगता है. हमने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी कि मेरे जान को खतरा है. सुरक्षा मांगने के बाद से ही पुलिस का कोई ना कोई एक आदमी हमारे घर के बाहर रहता है।
उन्होंने कहा कि जब मैं अपने घर पर गणेश मूर्ति की स्थापना की थी तब से यह मौलाना और कुछ मुस्लिम कट्टरपंथी लोग हमें जान से मारने की धमकी देते हैं, ये लोग हमें ही नहीं मेरे परिवार को भी धमकी देते हैं। जब मैं बाहर निकलती हूं तब लोग कमेंट करते हैं।

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ में अस्पताल के गार्ड पर फेंकी गरम चाय, महिला वार्ड में जबरन घुसने की कोशिश
राम मंदिर की नींव रखे जाने पर घर में पूजा की थी : बीजेपी नेता रूबी आसिफ खान
जब बीजेपी नेता रूबी आसिफ खान ने अपने घर पर बप्पा की मूर्ति की स्थापना की थी तब उन्होंने कहा था कि मैंने अपने घर में भगवान गणेश जी की मूर्ति की स्थापना 7 दिनों के लिए की है और मैं पूरी विधि विधान के साथ उनका विसर्जन करूंगी। राम मंदिर की नींव रखे जाने पर भी मैंने अपने घर में पूजा की थी जिसके बाद मेरे खिलाफ फतवा जारी हुआ था।
मौलानाओं की तरफ से लगातार मिल रही धमकियों के बीच रूबी खान का कहना है हम इन लोगों से नहीं डरती हूं। रूबी आसिफ खान का कहना कि मूर्ति स्थापाना के बाद कुछ मौलानाओं ने पहले भी उनके विरोध में पोस्टर लगवाए हैं और फिर से वह विरोध कर रहे हैं, लेकिन वह इससे डरने वाली नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: रात को बेड के नीचे छिपे अंकल ने मार डाला, मासूम चश्मदीद ने बयां किया आंखों देखा हाल