अलीगढ़ में थाना देहली गेट इलाके के मोहल्ला नगला मसानी में घर के अंदर बेड के नीचे छुपकर बैठे देवर ने देर रात अपनी ही भाभी की हत्या कर दी और फरार हो गया। लेकिन, उसे नहीं पता था कि एक मासूम भी चुपके से मां की हत्या होते हुए देख रहा था। मृतका के चश्मदीद मासूम बेटे युवराज ने बताया कि रमेश चाचा उनके घर में बेड के नीचे छुप थे। वहीं मां चारपाई पर सो रही थी। चाचा ने मां की कपड़े की चुन्नी से गला दबा दिया और फिर वहां से चले गए। सुबह जब अन्य परिवार वालों की आंखें खुली महिला का शव जमीन पर पड़ा था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।