6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमिका से मिलने जौनपुर से आजमगढ़ पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा फिर करा दिए सात फेरे

जौनपुर जिले से प्रेमिका से मिलने आजमगढ़ पहुंचे प्रेमी को गांव के लोगों ने पकड़ लिया। गांव के लोग उसकी पिटाई करते इसे पहले ही प्रधान ने हस्तक्षेप किया और दोनों के परिवार को समझाकर दोनों की शादी करा दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 1 Sep 2022, 2:52 PM IST

प्रेमी युगल को आर्शीवाद देते परिवार के लोग

प्रेमी युगल को आर्शीवाद देते परिवार के लोग

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. आए दिन प्रेमियों की हो रही हत्या और पिटाई सबक लेने के बजाय एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने जौनपुर से आजमगढ़ जिले के मकसुदिया गांव पहुंच गया। लोगों ने नजर प्रेमी पर पड़ी तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। मौके पर सैकड़ों की भीड़ पहुंच गई। लोग उसकी पिटाई शुरू करते इससे पहले ही प्रधान ने हस्तक्षेप किया और दोनों के परिवार को बुलाकर मंदिर में शादी करा दी।

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलसिया गांव निवासी प्रियंका पुत्री रामचेत चौहान का जनपद जौनपुर अंतर्गत खुटहन थाना के पनौली गांव निवासी विकेश वर्मा पुत्र मदन चंद वर्मा के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अक्सर अपनी प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने के लिए आता था। दोनों ने शाद का फैसला कर लिया था। बुधवार को भी विकेश अपनी प्रेमिका से मिलने मकसुदिया गांव आया था।

दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे उसी दौरान ग्रामीणों की नजर उनपर पड़ गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। थोड़ी ही देर में यह बात फैल गई और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीण उन्हें मारते पीटते इससे पहले की वहां बेलसिया गांव के प्रधान इश्तियाक अहमद पहुंच गए। उन्होंने ने केवल भीड़ को समझाया बल्कि लड़की के परिवार को भी शादी के लिए तैयार किया।

प्रधान इश्तियाक ने विकेश के परिजनों को फोन कर पूरी जानकारी दी और मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे दोनों परिवार समझाने के बाद शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद झारखंड महादेव मंदिर में देर शाम दोनों की शादी कराई गइै। परिवार के अलावा ग्राम प्रधान अंबारी अमित जायसवाल, प्रधान फरहान, मोबीन, अजय यादव, रामप्रीत चौहान आदि ने भी वर वधू को आर्शीवाद दिया।