6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hastinapur double murder case : हस्तिनापुर डबल मर्डर केस का हत्यारोपी गिरफ्तार, इस कारण से की PNB मैनेजर के परिवार की हत्या

Hastinapur double murder case पुलिस ने हस्तिनापुर दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। जिसमें पुलिस ने पीएनबी मैनेजर की गर्भवती पत्नी और पांच साल के बेटे के हत्या के आरोपी में बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी के कब्जे से लूटी गई नकदी, जेवरात और प्रयुक्त तमंचे के अलावा स्कूटी भी बरामद कर ली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 1 Sep 2022, 2:39 PM IST

Hastinapur double murder case : हस्तिनापुर डबल मर्डर केस का हत्यारोपी गिरफ्तार, इस कारण से की PNB मैनेजर के परिवार की हत्या

Hastinapur double murder case : हस्तिनापुर डबल मर्डर केस का हत्यारोपी गिरफ्तार, इस कारण से की PNB मैनेजर के परिवार की हत्या

Hastinapur double murder case थाना हस्तिनापुर पुलिस द्वारा दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई संपत्ति एवं घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद मेरठ व क्षेत्राधिकारी मवाना मेरठ के निर्देशन में थाना हस्तिनापुर पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त मय लूटी गयी सम्पत्ति के साथ गिरफ्तार किया गया है। हत्यारोपी ने बहनोई ने आज पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि उसने बेइज्जती का बदला लेने के लिए ही अपने साले पीएनबी मैनेजर की पत्नी और उसके बेटे की हत्या की है।


़गिरफ्तार हत्यारोपी पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर संदीप कुमार का बहनोई है। पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर संदीप कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी रामलीला ग्राउंड कस्बा व थाना हस्तिनापुर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपनी पत्नी शिखा व पुत्र रुशांक की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में हरीश कुमार पुत्र जसवंत नि0 होशियापुर मैन गेट गली 2 थाना सैक्टर न0 51 नोएडा को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें : hastinapur double murder : पीएनबी मैनेजर की पत्नी और बच्चे की हत्या मामले में देवर सहित कई पुलिस हिरासत में, हाथ लगे अहम सुराग

अभियुक्त हरीश कुमार बताया की वो संदीप कुमार पुत्र श्री राजेन्द्र सिह का बहनोई है। हरीश ने संदीप की बहन से अर्न्तजातीय विवाह किया गया था। आरोप है कि इस कारण से बैंक मैनेजर का परिवार उसको सम्मान नहीं देता था। बैंक मैनेजर ने हत्यारोपी बहनोई को कई बार बेईज्जत किया था। जिस कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया था।