hastinapur double murder हस्तिनापुर में पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सबूत लगे हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक महिला के सगे देवर सहित कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अब इस डबल मर्डर का खुलासा करने के करीब है। हस्तिनापुर के इस डबल हत्याकांड की जांच में पुलिस की कई टीमें लगी हैं। पुलिस के हाथ लगे हत्यारोपियों के सीसीटीवी फुटेज इस हत्याकांड को खोलने में अहम भूमिका निभा रहे है। सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर अब डबल मर्डर केस में नया मोड़ आया है। मेरठ क्राइम ब्रांच और एसओजी ने सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर मेरठ के बिजली बंबा बाईपास तक हत्यारोपियों को कैच किया है। जिसके आधार पर क्राइम ब्रांच काम कर रही है।