यूपी न्यूज

Mansoon 2024: 22 जून से इन जिलों में शुरू होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर कर दी बड़ी घोषणा

आईएमडी ने प्री मानसून 2024 के विषय में अलर्ट किया है। जिसके अनुसार झमाझम बारिश का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिलहाल 2 दिन गर्मी का कहर जारी रहेगा।

2 min read
Jun 19, 2024

आईएमडी ने मानसून को लेकर बड़ी जानकारी दी है। जिसके अनुसार जल्द ही गर्मी से राहत मिलेगी। बस दो दिन और गर्मी झेलने की जानकारी दे रहा है। गुरुवार से मौसम करवट बदलने जा रहा है। प्री-मानसून की बारिश बस 22 जून से शुरू हो जाएगी। 23 से 25 जून के बीच पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक दे देगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी।‌

डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बारिश शुरू होते तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। कानपुर का तापमान वर्तमान समय में लगातार 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। लेकिन बारिश शुरू होने के साथ ही उमस लोगों को परेशान करेगी। बीते 25 मार्च से उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। अब राहत मिलने जा रही है। सीएसए यूनिवर्सिटी मौसम केंद्र के अनुसार रेड अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन वार्म नाइट के विषय में भी जानकारी दी गई थी। इन दो दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। लेकिन गुरुवार से लोगों को राहत मिलेगी।

वार्म नाइट और हीटवेव वाले शहर

लखनऊ मौसम केंद्र के हवाले से मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कानपुर शहर, कानपुर देहात सहित यूपी के कई शहरों में हीट वेव का कहर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। ऐसे में कानपुर शहर, कानपुर देहात के अतिरिक्त लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, लखीमपुर खीरी, झांसी, आगरा, गोरखपुर, बलिया, बहराइच, फतेहपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, बांदा, फुरसतगंज, मथुरा, बस्ती, फतेहगढ़, गाज़ीपुर में अगले दो दिनों तक हीट वेव जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त कन्नौज, इटावा, हमीरपुर, हरदोई, बाराबंकी में भी अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Updated on:
19 Jun 2024 09:18 am
Published on:
19 Jun 2024 06:05 am
Also Read
View All

अगली खबर