यूपी न्यूज

‘स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच मातम!’ संभल में स्कूल का छज्जा गिरने से मासूम छात्र की मौत, 2 घायल

Independence Day 2026: उत्तर प्रदेश के संभल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। असमोली थाना क्षेत्र के मदाला गांव स्थित हसनैन पब्लिक निजी स्कूल के मुख्य द्वार का छज्जा गिर जाने से एक बच्चे की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2026, 3:15 PM IST
Sambhal School Gate Collapse
स्कूल में छज्जा गिरा (फोटो एएनआई)

Sambhal School Gate Collapse Independence Day: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मदाला फतेहपुर स्थित अल हसनैन पब्लिक स्कूल (हसनैन पब्लिक स्कूल) के मुख्य गेट का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में एक मासूम छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। देशभर में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन यहां यह खुशी पलभर में मातम में बदल गई।

जानें कैसे हुआ हादसा

शनिवार सुबह करीब 9 से साढ़े 9 बजे के बीच स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। बच्चे कार्यक्रम में शामिल होने या देखने के लिए स्कूल परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान मुख्य गेट पर बना छज्जा अचानक नीचे आ गिरा। छज्जा गिरते ही तीन बच्चे मलबे की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई और पूरे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों और स्कूल स्टाफ ने तुरंत मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला।

मृतक और घायलों की जानकारी

हादसे में निजाम पुत्र नईम की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बच्चों में शैफली और शैदान शामिल हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। तीनों बच्चे गांव मदाला फतेहपुर के ही बताए जा रहे हैं। मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उपजिलाधिकारी विकास चंद्र, तहसीलदार धीरेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी असमोली अमन वर्मा, पुलिस टीम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी भी मामले की जांच में जुट गए। अधिकारियों ने गिरे हुए छज्जे और स्कूल परिसर का जायजा लिया तथा मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और भवन की स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारण और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी। एक ओर जहां देश आजादी का जश्न मना रहा था, वहीं इस स्कूल में एक मासूम की जान चली गई।

Updated on:
15 Aug 2026, 3:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पहले पति की हत्या, फिर पत्नी का कत्ल और रोती बच्ची को पटक दिया, 3 घंटे तक कमरे में रुका रहा, छोटी उम्र में ही बन गया था शातिर अपराधी

‘जुल्म ज्यादा दिन नहीं टिकता’, सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को राहत मिलने पर पत्नी तजीन फातिमा का बयान, जानिए चुनाव लड़ने पर क्या कहा

आजम खान की वापसी से 2027 में सपा को मिलेगी ताकत? मुस्लिम वोटों से लेकर पश्चिमी यूपी तक बदल सकता है सियासी समीकरण

‘आजम खान पर झूठे मुकदमे BJP को पड़ेंगे भारी’, सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना

आजम खान की अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ED, हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती