यूपी न्यूज

नोएडा में 1 करोड़ रुपए की ई- सिगरेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, NCR के स्कूल, यूनिवर्सिटी और पीजी में होती थी सप्लाई

नोएडा पुलिस ने 1 करोड़ रुपए की ई-सिगरेट के साथ 2 तस्कर को अरेस्ट किया है। ये दोनों आरोपी ई- सिगरेट को दिल्ली NCR के स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे।

less than 1 minute read
Jun 14, 2024
Two smugglers arrested with e- cigarettes worth Rs 1 crore in Noida supplied to schools colleges and universities of NCR

नोएडा क्राइम रिस्पांस टीम और सेक्टर- 20 पुलिस ने गुरुवार रात दिल्ली- एनसीआर में ई- सिगरेट की सप्लाई करने वाले गैंग के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों के पास से 2480 ई- सिगरेट और चार किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। वहीं, इस गैंग का सरगना पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गुरुवार शाम को सूचना मिली कि गुरुग्राम से कुछ लोग ऑटो में भारी संख्या में ई-सिगरेट लेकर नोएडा आ रहे हैं। सूचना मिलते ही सीआरटी और सेक्टर-20 टीम एक्टिव हो गई। इसके बाद चेकिंग अभियान शुरू कर दी। देर रात मथुरा निवासी रवि कुमार और झारखंड के धनबाद निवासी शहनवाज को पुलिस ने भारी संख्या में ई-सिगरेट के साथ पकड़ लिया। गिरोह का सरगना गुरुग्राम निवासी जितेंद्र वालिया उर्फ केडी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

1 सिगरेट की कीमत चार से पांच हजार रुपए

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि गांजा और ई- सिगरेट का मालिक जितेंद्र वालिया उर्फ केडी उन्हें माल सप्लाई करने के लिए देता है। जिसें हम लोग दिल्ली एनसीआर के स्कूल, कालेजों, यूनिवर्सिटी और पीजी में रहकर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बेचते हैं। पैसे की जो बचत होती है, उसे हम लोग बांट लेते हैं।

इसकी मांग अधिक होने के कारण कीमत भी सामान्य गांजे और सिगरेट से कई गुना अधिक हो जाती है। बरामद हुई एक सिगरेट की कीमत चार से पांच हजार रुपये है। वहीं, गांजे की मादकता को बढ़ाने के लिए केमिकल रिएक्शन किया जाता था। इस कारण से इसकी बाजार में कीमत ज्यादा होती थी।

Updated on:
14 Jun 2024 09:02 pm
Published on:
14 Jun 2024 09:00 pm
Also Read
View All
गोरखपुर में प्रेमी ने रात में नाबालिग प्रेमिका को मिलने बुलाकर ज्यादती की, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

मथुरा में कुंड में नहाने के लिए कूदे किशोर की डूबने से मौत, 21 किलोमीटर की परिक्रमा लगाने आगरा से आया था परिवार

Ram Mandir Scam Allegations: अयोध्या के राम मंदिर में करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप, ट्रस्ट ने बताई सच्चाई, जानिए क्या कहा?

‘आई लव मोहम्मद कहूंगा, अगर हिम्मत है तो फांसी दो’, मस्जिद गिराने पर भड़के जियाउर्रहमान बर्क, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

टूटा कूल्हा, भरी दोपहर और हाथ में छाता, फर्रुखाबाद में पेंशन के लिए 73 साल की बुजुर्ग दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा पोता