यूपी न्यूज

उन्नाव में परिवार न्यायालय में परामर्शदाता के पद की जगह खाली, देखें विस्तृत विवरण

Unnao Family Court Vacancy: उन्नाव में परिवार न्यायालय में परामर्शदाता की जगह खाली है। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने आवेदन पत्र मांगे हैं।
2 min read
Unnao Family Court Vacancy
फैमिली कोर्ट में जगह खाली, फोटो सोर्स-Narendra Awasthi

Unnao Family Court Vacancy: उन्नाव‌ में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में परामर्शदाता की जगह खाली है, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्य में मास्टर डिग्री के साथ 2 वर्ष का अनुभव रखने वाले आवेदनकर्ता को वरीयता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में संपर्क करने के लिए कहा गया है। ‌

सूचना विभाग के माध्यम से दी गई जानकारी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव स्थित प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय से महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिला सूचना कार्यालय उन्नाव के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में परिवार न्यायालय में परामर्शदाता का एक पद रिक्त है। इस पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

पद के लिए शैक्षिक योग्यता और अनुभव

प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार परामर्शदाता के पद के लिए शैक्षिक योग्यता समाजशास्त्र या मनोविज्ञान में से किसी एक विषय में स्नातक निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आवेदक को समाजसेवा का अनुभव होना भी अनिवार्य है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सामाजिक कार्य में मास्टर डिग्री धारक और पारिवारिक काउंसलिंग में 2 वर्ष का अनुभव प्राप्त आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी।

पद के लिए आयु सीमा और कार्यकाल

प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय से जारी सूचना के अनुसार आवेदक की उम्र 35 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती में उन्नाव जिले में निवास करने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। परामर्शदाता का कार्यकाल प्रारंभ में 3 वर्ष का होगा। इसके बाद उच्च न्यायालय की संस्तुति के आधार पर 3 वर्ष के लिए नाम पर पुनर्विचार किया जा सकता है।

परिवार न्यायालय में परामर्शदाता की महत्वपूर्ण भूमिका

परिवार न्यायालय में परामर्शदाता की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पारिवारिक विवादों, दांपत्य कलह, तलाक जैसे मामलों में परामर्शदाता दोनों पक्षों के बीच सुलह और समझौते का प्रयास करता है। पति-पत्नी से अलग-अलग और फिर एक साथ बैठ कर उन्हें समझौता कराया जाता है। प्रधान न्यायाधीश ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में संपर्क कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि की विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Updated on:
25 Sept 2026 05:21 pm
Published on:
25 Sept 2026 05:14 pm