उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में बड़ा फैसला लिया है। लगातार 10 वर्ष सेवा दे रही 75 प्रतिशत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रमोशन देने की तैयारी की है। प्रदेश में सेवा दे रही आंगनबाड़ी कर्मी अब बिना परीक्षा दिए सुपरवाइजर बनेंगी। विभाग ने इसके लिए सूची तैयार कर ली है। सेवा कर्मी आंगनबाड़ी कार्यकताओं को बहुत जल्द खुशखबरी मिलेगी। जिन कार्यकताओं ने 10 वर्ष से लगातार सेवा दी है, उन्हें सुपरवाइजर बनने का सुनहरा मौका मिलेगा।
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में 10 वर्षों से लगातार सेवा दे रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब बिना परीक्षा दिए सुपरवाइजर का प्रमोशन मिलेगा। 75 प्रतिशत सेवा दे रहीं आंगनबाड़ी कर्मी को मौका मिलेगा। इसके लिए विभाग ने सूची तैयार की जा रही है। जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 10 वर्ष की सेवा दी हैं, उन्हें सुपरवाइजर बनने का मौका मिलेगा। यूपी में अभी तीन हजार पद खाली है और जिले में 76 पद रिक्त हैं। रिक्त पदों में 75 प्रतिशत पद कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमोशन के जरिये नियुक्त किया जाएगा।
25 प्रतिशत की होगी परीक्षा
मिली जानकारी के अनुसार 25 प्रतिशत पदों पर लिखित परीक्षा खाली पदों को भरा जाएगा। इसके लिए अधीनस्थ आयोग के जरिये विज्ञान जारी करके भर्ती प्रकिया पूरी की जाएगी। जिले में कुल 4499 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद स्वीकृत हैं। जिसमें 4193 पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकताओं की तैनाती हैं। इसमें में से 10 साल की सेवा पूरी करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकताओं को प्रमोशन की श्रेणी में लाने के लिए सूची तैयार की जा रही है। बहुत जल्द 10 वर्ष कार्य पूरे करने वाली आंगनबाड़ी सेवा देने वाली महिलाओं को सुपरवाइजर पद पर नियुक्त किया जाएगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
आंगनबाड़ी पदों के अलावा यूपी में ग्रुप सी में कनिष्ठ के 1200 पद खाली हैं। 2003 में हुई भर्ती के प्रकिया का इंतज़ार आज भी अभ्यार्थी कर रहे हैं। जिले में 29 पद ग्रुप सी है जिसमें 5 लोगों की नियुक्त हुई है। इसके अलावा 306 आंगनबाड़ी, 13 मिनी आंगनबाड़ी, 406 सहायिकाओं के पद खाली है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए मनोज कुमार राव ने बताया कि बहुत जल्द 75 प्रतिशत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिना परीक्षा के सुपरवाइजर बनेगी। प्रकिया जल्द पूरी हो सूची प्रशासन को भेज दी गई है। साशन के मंशा के अनुरूप नियुक्त जल्द की जाएगी।