यूपी न्यूज

ललितपुर: महिला से अश्लील हरकत का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

ललितपुर जिले के थाना थाना मडावरा के अंतर्गत दबंग युवक ने एक महिला के साथ अश्लील हरकतें की । इतना ही नहीं जब वह महिला इस मामले की विरोध की तो उसे जान से मारने की धमकी दे डाली ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Oct 2022, 3:39 PM IST
lalitpur_police.png

गांव में रहने वाला एक दबंग मौका पाकर पड़ोस के ही घर में घुस गया और वहां मौजूद महिला को बुरी लिए से दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इतना ही नहीं जब महिला ने उसकी इस हरकत पर विरोध जताया तो उसने महिला को जमीन पर पटक दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया । उक्त घटना के संबंध में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मडावरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बमोरी कला निवासी एक महिला ने थाना मड़ावरा पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि जब वह अपने घर में अकेली थी और अपना कार्य कर रही थी, तभी एक युवक मौका पाकर उसके घर में घुस आया ।

महिला के अनुसार उसके ही गांव का मनचला पड़ोसी लाखन पुत्र गोगना उसके घर में घुस आया और बुरी नियत से उसे दबोच लिया । वह युवक उस महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा । इतना ही नहीं जब उसने उक्त तथाकथित दबंग की इस हरकत पर विरोध जताया तो उसने उसे धक्का देकर जमीन पर पटक दिया और जान से मारने की धमकी दे डाली । युवक महिला के साथ बुरा बर्ताव करके फरार हो गया ।

थाना मडावरा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर पीड़िता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ 452 354 354बी 506 धाराओं में मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Updated on:
12 Oct 2022, 3:39 PM IST
Published on: