31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक गगरी पानी के लिए बुजुर्ग की जान जा रही थी, पुलिस वाले वीडियो बनाते रहे

हमीरपुर जनपद के दो बुजुर्ग बीहड़ गांव के बाहर बह रही केन नदी में पानी भरने गए थे। उसी दौरान नदी के बाहर कीचड़ के दलदल में फंस गए। बड़ी मशक्कत के बाद दोनों का रेस्क्यू किया ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 12 Oct 2022, 5:59 PM IST

old man stuck in mud

कीचड़ की दलदल से बाहर निकलने का प्रयास करता हुआ बुजुर्ग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस वीडियों में देखा जा सकता है कि दो बुजुर्ग व्यक्ति पीने के लिए पानी लेने गए थे लेकिन वह कीचड़ के दलदल में फंस गए। दोनों व्यक्ति बाहर निकालने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

मामला क्या है ?
दरअसल हमीरपुर जिले के दो बुजुर्ग पीने का पानी लेने के लिए बीहड़ गांव के बाहर केन नदी पर गए थे। नदी के पास भारी बारिश होने के कारण कीचड़ हो गया है । दोनों बुजुर्ग उसी कीचड़ के दलदल में फंस गए । दोनों लोग खुद को फंसता हुआ देख गांव से निकालने के लिए गुहार लगाने लगे । गांव वालों ने बुजुर्ग को कीचड़ में फंसता देख ग्रामीणों की मद्द से बुजुर्ग को बाहर निकाला । ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सकुशल बुजुर्ग को बाहर निकाला।

बताया जाता है कि दोनों बुजुर्ग व्यक्ति गऊघाट व छानी गांव निवासी छोटेलाल पुत्र छिद्दू व चेहतू पुत्र बोधन हैं। दोनों पानी लेने केन नदी गए । वहीं पर दोनों कीचड़ के दलदल में फंस गए।

हमीरपुर जिले के मौदहा तहसील क्षेत्र के तमाम गांव बांदा जिले के करीब बीहड़ में बसे है। छानी, गऊघाट, बक्छा, खैर व गढ़ा समेत आधा दर्जन गांवों में पानी का संकटों का सामना वर्षों से कर रहा है। इन गांवों के आज भी लोग बैलगाड़ी, ट्रैक्टर, गाड़ी और पैदल पानी लाने के लिए नदी किनारे जाते हैं।

75 सालों में नहीं पहुंच सका इन गांवों में शुद्ध पानी
देश आजाद हुए 75 साल से ज्यादा हो चुके हैं। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है लेकिन हमीरपुर जिले के बीहड़ गांवों में आज तक पानी नहीं पहुंच सका । इसी कारण इन इलाकों में बसे लोग पीने का पानी लेने के लिए केन नदी के पास जाते हैं और वहीं से पानी वर्षों से ला रहे हैं। सरकार हर घर नल योजना पर काम कर रही हैं लेकिन अभी तक इन गांवों को लोगों तक शुद्ध पानी नहीं पहुंच सका है।

यह भी पढ़ें : 5 तस्वीरें खास बनाती : मुलायम सिंह के निधन पर सांत्वना देने पहुंचे कई दिग्गज नेता और अभिनेता, केशव प्रसाद मौर्य ने थामा अखिलेश का हाथ