29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 तस्वीरें खास बनाती : मुलायम सिंह के निधन पर सांत्वना देने पहुंचे कई दिग्गज नेता और अभिनेता, केशव प्रसाद मौर्य ने थामा अखिलेश का हाथ

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली और मंगवार को पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया गया । बड़े बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान देश के दिग्गज नेता, अभिनेता और उद्योगपति उन्हें श्रद्धाजंलि देने पहुंचे ।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 12 Oct 2022, 1:00 PM IST

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने दी नेता जी को मुखाग्नि

मुलायम सिंह यादव मंगलवार को पंचत्तव में विलीन हो चुके हैं। बड़े बेटे अखिलेश यादव ने पैतृक गांव सैफई में उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान सैफई का अंत्येष्टि स्थल नेताजी अमर रहे के नारे से गूंज उठा । धरती पुत्र कहे जाने वाले नेता जी के श्रद्धाजंलि देने के लिए देश बड़े-बड़े दिग्गज नेता, अभिनेता, उद्योगपति पहुंचे ।

मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई देने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह राजकीय सम्मान के साथ पहुंचे । कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नेता जी को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे। अभिनेता अभिषेक बच्चन, सपा सांसद जया बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी और सहारा चीफ सुब्रत राय अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे ।

5 तस्वीरों जो नेता जी के अंतिम दर्शन के समय खास बनाती
मलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन करने के लिए दिग्गज नेता शरद पवार, चंद्र बाबू नायडू, अशोक गहलोत समेत कई बड़े दिग्गज नेता अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इनमें से पांच तस्वीरें सामने आई जो खास बनाती हैं।

IMAGE CREDIT: Social Media

1. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य :
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मुलायम सिंह को अंतिम विदाई देने सैफई पहुंचे । मौर्य नेता जी को श्रद्धाजंलि दी और अखिलेश को सांत्वना दी । इसी बीच एक सुखद पल सामने आया जब केशव प्रसाद मौर्य अखिलेश यादव के हाथ को अपने हाथ में लेकर ढांढस बंधाया । उनके साथ ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद हैं। केशव एक हाथ से अखिलेश की पीठ को सहला रहे हैं। उनके पीछे ही पूर्व भाजपा नेता और वर्तमान में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बैठे हुए हैं जबकि ब्रजेश पाठक के एक तरफ आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह बैठे हैं।

IMAGE CREDIT: Social Media

2. सांसद वरूण गांधी : बीजेपी सांसद वरूण गांधी मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे । सैफई के अंत्येष्टि स्थल पर जैसे ही वरुण गांधी और अखिलेश यादव आमने-सामने हुए, वैसे ही वरूण को देखकर अखिलेश की आंखे नम हो गई । वरूण गांधी ने अखिलेश यादव को गले लगा लिया और वरूण गांधी के भी आंख से आंसू निकलने लगे। दोनों नेता काफी देर तक गले लगे रहे । जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

IMAGE CREDIT: Social Media

3. आजम खान : सपा सांसद आजम खान भी बीमार चल रहे हैं और दिल्ली के सरगंगा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है । आजम खान रामपुर पहुंचे और सोमवार शाम को करीबी दोस्त मुलायम सिंह यादव का अंतिम दर्शन करने सैफई पहुंचे । आजम के साथ में दो डॉक्टर और उनके बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम भी थे। अखिलेश यादव से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

IMAGE CREDIT: Social Media

4. राजनाथ सिंह : गृहमंत्री राजनाथ सिंह राजकीय सम्मान के साथ सैफई पहुंचे और मुलायम सिंह यादव को श्रद्धाजंलि दीं। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह काफी भावुक हुए । उन्होंने अपने और मुलायम सिंह के दोस्ती के दिनों को याद करते हुए कहा कि अक्सर नेता जी लोकसभा में विपक्ष की बेंच से उठकर मेरे पास आ करके बैठ जाते थे और पुराने दिनों की कहानियां शेयर करते रहते थे।

5. अभिषेक बच्चन : महानायक अमिताभ बच्चन के पुत्र अभिषेक बच्चन मंगलवार को मुलायम सिंह यादव का अंतिम दर्शन करने के लिए सैफई पहुंचे। अभिषेक बच्चन की माता और सपा सांसद जया बच्चन भी साथ में थी। सैफई पहुंचकर दोनों ने नेता जी के अंतिम दर्शनकर श्रद्धाजंलि दी। मुलायम सिंह के बेहद करीबी माने जाने वाले अमिताभ बच्चन नेता जी को श्रद्धाजंलि देने नहीं पहुंचे और ना ही उनके ट्वीट करके संवेदना व्यक्त की। इससे सपा नेताओं में काफी नाराजगी है ।

इनके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, शरद पवार समेत कई दिग्गज नेता सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धाजंलि दीं और अखिलेश को ढांढ़स बंधाया ।