यूपी न्यूज

मस्जिद में कत्ल: महिला को सिर कुचलकर मार डाला

मस्जिद में साफ-सफाई करने वाली एक महिला का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। महिला को उसके पति ने 20 साल पहले तलाक दे दिया था।
2 min read
May 21, 2024
Agara Murder

निकाह के दो साल बाद ही पति ने तलाक दे दिया था। महिला इसके बाद से ही मायके में रह रही थी और ताजमहल के पास स्थित एक मस्जिद में कई वर्षों से साफ सफाई का काम करती थी। अब मस्जिद में ही उसकी हत्या कर दी गई।

ताजमहल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मस्जिद में महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 20 साल पहले इस महिला को पति ने घर से निकाल दिया था। इसके बाद से ही महिला अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही थी। इन दिनों वो एक मस्जिद में साफ-सफाई किया करती थी। इसके लिए वह मस्जिद से कोई मदद भी नहीं लेती थी। मस्जिद परिसर में ही उसकी हत्या कर दी गई। मां की मौत के बाद से बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों ने हत्याकांड के खुलासे की आवाज उठाते हुए वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों को रोते हुए बेटी ने बताया कि उसके पिता शराब पिया करते थे। इसी को लेकर विवाद हुआ तो पिता ने मां को तलाक दे दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया था।

हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

महिला रोजाना सुबह मस्जिद में सेवा करने के लिए आया करती थी। सेवा करने के बाद दोपहर को घर चली जाती थी। अभी तक इस घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा। महिला के पास एक मोबाइल फोन है लेकिन उसे घर पर रखकर ही मस्जिद आया करती थी। मस्जिद में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। ऐसे में वारदात की गुत्थी उलझी हुई है। पुलिस का कहना है कि लोगों से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वारदात के पीछे क्या वजह रही होगी।

साफ-सफाई को लेकर हुआ था विवाद!

परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला का कुछ दिन पहले साफ सफाई को लेकर विवाद भी हुआ था। परिजनों ने इस आधार पर भी जांच कराए जाने की मांग की है। महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला है। पुलिस ने खैराती टोला के रहने वाले एक युवक को भी हिरासत में लिया है। दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस को खैराती टोल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है

थाने पर परिजनों ने किया हंगामा

इस वारदात पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। सपा नेता ममता टपलू और स्थानीय लोगों के साथ थाने पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। ये लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इन लोगों ने कहा कि महिला बेहद गरीब थी उसकी एक बेटी है। बेटी की परवरिश हो सके इसके लिए परिजनों ने मुआवजे की मांग भी की है।

Updated on:
21 May 2024 03:16 pm
Published on:
21 May 2024 03:16 pm
Also Read
View All
Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की बड़ी तैयारी, हरिद्वार समेत इन रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, 24×7 कंट्रोल रूम की तैयारी

‘पापा ने ही मम्मी को मारा’, पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, 5 साल के बेटे की गवाही से खुला गर्भवती मां की हत्या का राज

बहन ने कहा- शादी करूंगी तो उसी से, भाई ने धारदार हथियार से काट दिया गला, शव को फेंका खेत में

फरारी का अंत: 10 साल बाद इनामी आरोपी गिरफ्तार, जानिए कैसे अमरोहा पुलिस ने बिछाया जाल

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले जगदंबिका पाल, 13 आरोपी गिरफ्तार, संसद में आएगा पेपर लीक और नकल माफियाओं पर सख्त कानून