UP Special

यूपी में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, पहले चरण के लिए 150 कंपनी अर्द्धसैनिक बल होंगे तैनात

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल पूरी तरह से तैयारी में जुट गए हैं। चुनाव संबंधित लिए जाने वाले हर फैसलों को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने चुनाव के मद्देनजर 150 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों को तैनात करने का फैसला किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2022, 1:09 PM IST
150 Company Paramilitary Force will be Deployed in 1st Phase Election
150 Company Paramilitary Force will be Deployed in 1st Phase Election

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल पूरी तरह से तैयारी में जुट गए हैं। चुनाव संबंधित लिए जाने वाले हर फैसलों को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने चुनाव के मद्देनजर 150 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों को तैनात करने का फैसला किया है। इन सुरक्षा बलों को 10 जनवरी से पहले चरण में जिलों में तैनात किया जाएगा। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के मुताबिक, केंद्र ने जो 150 अर्द्धसैनिक बल दिए हैं, उमें 50 कंपनी सीआरपीएफ, 30 कंपनी बीएसएफ, 20 कंपनी सीआईएसएफ और 20 कंपनी आईटीबीपी की होंगी।इन कंपनियों को सभी जिलों में लगाया जाएगा।

केंद्र पुलिस बल के साथ स्थानीय पुलिस करेगी फ्लैग मार्च

प्रदेश में पिछले चुनाव में 300 कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए थे। इस बार 150 अर्द्धसैनिक बलों को लगाया गया है। केंद्रीय पुलिस बल को स्थानीय पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च करने को कहा गया है। लोगों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय किया गया है। माना जा रहा है कि केंद्र से जल्द ही और अर्द्धसैनिक बल प्राप्त होगा। सभी जिलों के पुलिस प्रशासनिक अधिकारी अपने जिलों के पुलिस बल को लगातार विधानसभा चुनावों को देखते हुए एरिया डॉमिनेशन के लिए फ्लैग मार्च करवाएंगे। फिलहाल लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, गोरखपुर, वाराणसी व कानपुर में तीन कंपनी को लगाया गया है। वहीं प्रयागराज में सबसे ज्यादा चार कंपनी को लगाया गया है।

Updated on:
8 Jan 2022, 1:09 PM IST
Published on: