UP Special

विधायक अदिति सिंह भाजपा में पति अगंद कांग्रेस में, क्या घर में होगा टकराव, जानें क्या मिला जवाब

- रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह का विवाह अगंद सिंह सैनी से हुआ। अदिति भाजपा में हैं और अंगद कांग्रेस में। पति पत्नी अलग अलग पार्टियों में। वह भी धुर विरोधी पार्टी में। लोगों के मन में सवाल उठ की इस वजह से कोई टकराव तो नहीं होता है। एक पत्रकार ने एक कार्यक्रम में विधायक अदिति सिंह पर यह सवाल दाग दिया तो जानें क्या उत्तर मिला।
2 min read
Dec 02, 2021
विधायक अदिति सिंह भाजपा में पति अगंद कांग्रेस में, क्या घर में होगा टकराव, जानें क्या मिला जवाब
विधायक अदिति सिंह भाजपा में पति अगंद कांग्रेस में, क्या घर में होगा टकराव, जानें क्या मिला जवाब

लखनऊ. रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। अभी कुछ दिन पहले उनकी छोटी बहन देवांशी की शादी लखनऊ के पूर्व मेयर व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व अखिलेश दास के बेटे विराज दास के साथ हुई है। सोशल मीडिया में इस शादी ने काफी चर्चा बटोरी। अदिति सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। एक कार्यक्रम में एक रिपोर्टर ने विधायक अदिति सिंह से सवाल पूछा कि, आप भाजपा में आपके पति अंगद सिंह सैनी कांग्रेस में, क्या घर में टकराव नहीं होगा है?

बात मत करिए :- अदिति सिंह

इस सवाल का फटाक से जवाब देते हुए अदिति सिंह ने कहा, आपके घर में क्या हाल-चाल है, इसके बारे में मैं आपसे पूछ रही हूं। आप मुझसे प्रोफेशनल बात करिए। मैं इस समय विधायक हूं और ब्लॉक प्रमुख, लोकसभा, विधानसभा, नगर पालिका जीत के आई हूं तो मुझसे पिता और पति की बात मत करिए।

मैं बागी नहीं, मीडिया ने बनाश :- कांग्रेस से बागी होने के सवाल पर अदिति सिंह ने कहाकि, मैं बागी नहीं। मीडिया ने मुझे बागी बना दिया था। मुझे जो सही लगता था उस पर बयान देती थी। मैंने हमेशा बेबाकी से अपनी बात रखी है।

हां, नोटिस मिली थी :- कांग्रेस से कई बार नोटिस दिया गया था पर आपने उसका जवाब नहीं दिया इस पर विधायक अदिति सिंह ने कहाकि, कांग्रेस ने नोटिस कई बार जारी की। लेकिन अब मैंने भाजपा ज्वाइन कर ली है।

पीएम-सीएम की कार्यशैली पसंद :- भाजपा ज्वाइन करने की वजह के बारे में अदिति सिंह ने बहुत पहले कहा था कि, पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली मुझे आकर्षित करती है। मैं उनसे बेहद प्रभावित हूं। जिस तरीके से वह मेहनत और ईमानदारी से काम करते हैं, उसी तरीके से मैं भी आगे बढ़ना चाहती हूं।

वर्ष 2019 में हुआ अदिति का विवाह :- Uttar Pradesh Assembly Election 2022 अदिति सिंह का विवाह 2019 में अंगद सिंह सैनी से हुआ था। अंगद सिंह सैनी पंजाब के नवां शहर से कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं। दोनों परिवारों में बहुत पुरानी मित्रता रही है। अदिति और अंगद की शादी घरवालों की रजामंदी से हुई है।

Published on:
02 Dec 2021 09:12 pm