लखनऊ

Atal Pension Yojana: हर महीने 210 रुपये का करें निवेश, मिलेगी 60 हजार रुपये पेंशन

Atal Pension Yojana- बुढ़ापे में आर्थिक तंगी से बचाने का सबसे बड़ा सहारा पेंशन होती है। सरकार ने कम आय वर्ग के लोगों के लिए अटल पेंशन योजना की शुरुआत की है। यह योजना एक निश्चित आय की गारंटी देती है। इसके लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को 60 वर्ष के बाद अधिकतम 60 हजार रुपये सालाना मिलते हैं।

2 min read
Jan 08, 2022
Atal Pension Yojana Investment Benefits

लखनऊ.Atal Pension Yojana. बुढ़ापे में आर्थिक तंगी से बचाने का सबसे बड़ा सहारा पेंशन होती है। सरकार ने कम आय वर्ग के लोगों के लिए अटल पेंशन योजना की शुरुआत की है। यह योजना एक निश्चित आय की गारंटी देती है। इसके लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को 60 वर्ष के बाद अधिकतम 60 हजार रुपये सालाना मिलते हैं। मसलन, रोजाना सात रुपये के निवेश पर पांच हजार रुपये मासिक पेंशन मिलना शुरू हो जाती है। योजना का लाभ उत्तर प्रदेश सहित देश के कोई भी व्यक्ति ले सकते हैं। इसमें टैक्स छूट का भी लाभ मिलता है।

किस उम्र में करें आवेदन

अटल पेंशन योजना में शामिल होने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 40 वर्ष है। इस बीच कोई भी व्यक्ति इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकता है। अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए बैंक में खाता होना जरूरी है। साथ ही आपका आधार कार्ड नंबर भी आपके बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। इसके अलावा एड्रेस प्रूफ और मोबाइल नंबर देना होगा।

अटल पेंशन योजना में कितना करें निवेश

अटल पेंशन स्कीम लेने वाले अलग-अलग उम्र के लोगों को अलग-अलग मासिक निवेश करना पड़ता है। मसलन 18 साल में शामिल होने पर 5000 रुपए मासिक पेंशन के लिए 210 रुपए मासिक, 25 साल में शामिल होने पर 376 रुपए मासिक, 30 साल में ज्वाइनिंग के लिए 577 रुपए मासिक योगदान देना होगा।

टैक्स छूट का लाभ

अटल पेंशन योजना के तहत निवेश पर आईटी की धारा 80सीसीडी के तहत कर छूट का लाभ भी मिलता है। कई बैंकों में खाता खोलने की सुविधा उपलब्ध है।

Updated on:
08 Jan 2022 11:13 am
Published on:
08 Jan 2022 11:09 am
Also Read
View All