कानपुर में ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक कंपनी के खाते से तकरीबन 84 लाख रुपये निकाल लिये गये हैं, जबकि कंपनी का मालिक जेल में बंद है। वहीं जिस खाते से रुपये निकाले गये हैं उस खाते का एटीएम कार्ड तक जारी नहीं हुआ था। बावजूद इसके ठगों ने उसी खाते के एटीएम कार्ड के जरिये ये पैसे निकाले हैं। जानिए क्या है पूरा मामला..
Cyber Fraud: साइबर ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। यहाँ ठगों ने एक कंपनी के खाथे से करीब 84 लाख रुपये निकाल लिए हैं, जबकि उस कंपनी का मालिक जेल में बंद है। हालांकि पुलिस को आशंका है कि जिस तरीके से पैसों को निकाला गया है वो बिना बैंक कर्मियों की मिलीभगत के संभव नहीं है। मामला शहर के मशहूर मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की कंपनी के खाते से साइबर ठगों ने 83.98 लाख रुपये निकाल लिये हैं। जबकि सूर्यांश खरबंदा अपनी पत्नी आँचल खरबंदा की मौत के मामले में जेल में बंद हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
बैंक भी सवालों के घेरे में
आइसीआइसीआइ बैंक अकाउंटेंट के मुताबिक, पहले सूर्यांश खरबंदा के आइसीआइसीआइ बैंक के व्यक्तिगत खाते में चेक से लाखों रुपयों को डाला गया और फिर एटीएम कार्ड से पैसों को निकाल लिया गया। जबकि सूर्यांश खरबंदा ने इस बैंक खाते के लिए एटीएम कार्ड ही नहीं लिया था। एटीएम कार्ड सूर्यांश के जेल जाने के बाद निर्गत हुआ। घर के पते पर एटीएम कार्ड नहीं आया।
सवालों के घेरे में बैंक भी-
यह भी पढ़ें: वाराणसी में पकड़ा गया 35 लाख कीमत का तस्करी का सोना