बिजनोर

बहन की शादी के अगले दिन पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

युवक ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई ? पुलिस इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने काेशिश कर रही है कि बहन की शादी और युवक की माैत के बीच काेई कनेक्शन ताे नहीं ?

2 min read
Jul 08, 2020
bijnor

बिजनौर (bijnor news) बहन ( sister) की शादी के बाद से गायब चल रहे युवक ( का शव हल्दौर थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर लटका मिला। युवक ( young man) का शव उसी की शर्ट के फंदे से लटका हुआ था। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। युवक की माैत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को मृतक की तहेरी बहन की बारात आई थी।

( Latest Hindi News Hindi News UP News ) चार दिन पहले गांव के अतुल त्यागी का शव भी आम के बाग में पेड़ से बंधा मिला था। अब गुरुवार काे एक बार फिर से गांव पैजनियां निवासी इसरार के बेटे का शव पेड़ पर लटका मिला है। इसरार फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है। इसका बेटा इजरायल दिल्ली में नौकरी करता था। मंगलवार को इजराइल की तहेरी बहन की बारात आई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद मंगलवार की शाम को इसराइल अचानक लापता हो गया था।

परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सुबह इसका शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने पुलिस काे बताया कि, पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर जगतवीर त्यागी के खेत में उसी की शर्ट के फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवक की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की है इसका पता अभी नहीं चल सका है।

माैत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। मृतक की तहेरी की बहन की शादी भी एक दिन पहले ही हुई। युवक की माैत और बहन की शादी के बीच में काेई कनेक्शन है या नहीं इसी भी जांच की जा रही है।

Updated on:
08 Jul 2020 09:17 pm
Published on:
08 Jul 2020 09:15 pm
Also Read
View All