मेरठ

व्यापारी हो जाएं सावधान बिना मास्क लगाए की दुकानदारी तो कटेगा चालान

कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के मददेनजर सख्त हुआ प्रशासन टीम गठित कर की जाएगी छापेमारी की कार्यवाही डीएम ने दिए टीम को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश
2 min read
• •
Jul 08, 2020
corona1_1.jpg
corona virus

मेरठ ( meerut news) कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाने का किया है। अब बिना मास्क दुकान में बैठे व्यापारियों की दुकान भी सील की जाएगी। इस स्थिति में यदि अभी तक आप भी बिना मास्क के दुकान चला रहे हैं तो सावधान हो जाएं।

कोरोना संक्रमण ( Corona virus) को देखते हुए प्रशासन व्यापारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर सकता है। मास्क नहीं लगाने या साेशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने पर दुकान सील तक करने की नौबत आ सकती है। इसके साथ ही व्यवसाय के लिए समय सीमा का भी निर्धारण जिलाधिकारी की ओर से किया गया है। सुबह 10 से शाम 8 बजे तक ही दुकान खोलने का समय है। अगर इसके बाद दुकान खाेली ताे कार्रवाई हाेगी।

तेजी से अभियान चलाने का आदेश
डीएम अनिल ढींगरा ने मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई के लिए टीम का गठन करते हुए तेजी से अभियान चलाने का आदेश दिया है ताकि संक्रमण से बचाव किया जा सके। डीएम के आदेश के बाद गठित टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एडीएम सिटी अजय तिवारी ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित मापदंडों का पालन अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने वाले कार्रवाई की जद में आएंगे। अगर किसी दुकान पर बिना मास्क के लोग दिखे तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अगर दुकानदार व उनके कर्मी मास्क लगाए नहीं मिले तो दुकान सील कर दी जाएगी। इसी तरह ऑटो व अन्य वाहनों पर भी बिना मास्क लगाए सफर करते हुए लोग मिले तो वाहन जब्त किया जाएगा।

सीएमओ डॉक्टर राजकुमार का कहना है कि संक्रमण से बचाव के लिए मास्क बहुत ही जरुरी है। मास्क संक्रमण से बचाता है। श्वसन नली के सहारे (COVID-19 virus) वायरस अंदर चला जाता है। इसलिए संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य है। इसी तरह शारीरिक दूरी बनाए रखना जरूरी है। अगर सामने वाला संक्रमित है। इस बात की आपको जानकारी नहीं है तो आप कैसे बचाव करेंगे ? इसका एक ही तरीका है कि वर्तमान समय में दो गज की दूरी से शारीरिक दूरी बनाकर रहें, ताकि वायरस आप तक नहीं पहुंच पाए। इन सभी तरीके से ही कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सकता है।

Updated on:
08 Jul 2020 05:53 pm
Published on:
08 Jul 2020 05:50 pm
Also Read
View All
Explainer: साहिल-मुस्कान से लेकर अंकिता भंडारी हत्याकांड तक, अपराध की वो घटनाएं जिन्होंने बटोरी सुर्खियां! पढ़िए केस अपडेट

Blue Drum Murder Case: सौरभ के लिए छोड़ा परिवार, साहिल के लिए पति को उतारा मौत के घाट; पढ़ें नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान की लव स्टोरी

‘उम्मीद थी उम्रकैद की, मिली फांसी’: सजा सुनते ही उड़े मुस्कान और साहिल के होश, जेल अधीक्षक ने बताया अंदर का हाल

‘यह सजा जितनी जल्दी एग्जीक्यूट हो, उतना अच्छा है’, पति को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान केस के फैसले पर बोले राजपूत

फांसी की सजा से पहले मुस्कान ने की थी बेटी से मिलने की गुजारिश, नाना-नानी के पास रह रही 7 साल की बच्ची