नोएडा

वाहन में Petrol व Diesel भरवाने से पहले पढ़ लें ये खबर

Highlights . अर्तराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट. पेट्रोल व डीजल के दाम में दूसरे दिन भी रहे स्थिर. दिल्ली समेत देश के चारों महानगरोंं में की गई कमी  

less than 1 minute read
Jan 17, 2020

नोएडा। Petrol व Diesel के दाम में शुक्रवार को एक बार फिर से कमी देखने को मिली हैं। नोएडा में पेट्रोल के दाम में 3 पैसे और डीजल के दाम में 15 पैसे की कटौती की गई है। वहीं, देश के चारों महानगरों में भी पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कमी की गई है।

जानकारी के अनुसार, चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती के साथ दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल में क्रमश: 75.41, 78 और 81 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे की कमी के बाद 78.34 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा हैं। वहीं, डीजल के दाम में 16 पैसे प्रति लीटर की कमी देखने को मिली है। जिसके बाद कोलकाता में 71.13 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 72.11 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 72.67 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। दिल्ली में डीजल के दाम में 15 पैसे की कमी के बाद 68.77 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है।

Noida Petrol Diesel Price

वहीं, नोएडा में पेट्रोल 76.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 69.04 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। गुरुवार को पेट्रोल के दाम में 10 पैसे और डीजल के दाम में 15 पैसे की कम किए गए थे।

01/17/2020 76.57 69.04
01/16/2020 76.60 69.19
01/15/2020 76.80 69.34
01/14/2020 76.80 69.34
01/13/2020 76.87 69.34
01/12/2020 76.95 69.39
01/11/2020 77.04 69.45
01/10/2020 77.00 69.33
01/09/2020 76.88 69.22
01/08/2020 76.83 69.06
01/07/2020 76.83 69.06
01/06/2020 76.79 68.95
01/05/2020 76.67 68.78
01/04/2020 76.60 68.67
01/03/2020 76.52 68.52
01/02/2020 76.46 68.39
01/01/2020 76.40 68.28

Updated on:
17 Jan 2020 10:29 am
Published on:
17 Jan 2020 10:28 am
Also Read
View All