गाज़ियाबाद

तेजी से बढ़ रहे मामलों काे देखते हुए अब महज 15 मिनट में मिलेगी कोरोना की रिपार्ट

COVID-19 virus के बढ़ते मामलों काे देखते हुए अब Corona virus की जांच के लिए छोटे शहरों में भी केंद्र बनाए गए हैं। खास बात यह है कि इन केंद्रों पर महज 15 मिनट में जांच रिपाेर्ट मिलेगी।
less than 1 minute read
corona
तेजी से बढ़ रहे मामलों काे देखते हुए अब महज 15 मिनट में मिलेगी कोरोना की रिपार्ट

गाजियाबाद (ghazibad news) दिल्ली से सटे गाजियाबाद में लगातार कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कोरोना के बढ़ते ग्राफ को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने देहात क्षेत्रों में भी COVID-19 virus के फैलाव को रोकने के लिए रेपिड टेस्टिंग केंद्र बनाए हैं।

मोदीनगर इलाके के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कोविड-19 का रैपिड टेस्टिंग सेंटर बनाया गया है। बुधवार काे इस सेंटर ने टेस्टिंग शुरू कर दी। खास बात यह है कि अब महज 15 मिनट में ही कोरोना रिपाेर्ट मिल जाएगी। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक केंद्र कोविड-19 प्रभारी डॉक्टर सुशील सिद्धार्थ ने बताया कि मोदीनगर क्षेत्र के लोगों के लिए कोविड-19 की जांच के लिए रैपिड टेस्टिंग केंद्र बनाया गया है।

इस केंद्र की अच्छी बात यह रहेगी कि महज 15 मिनट में ही कोरोना रिपाेर्ट आ जाएगी। इसका लाभ यह है कि संक्रमित पाए जाने वाले लोगों का समय रहते ही उपचार शुरू किया जा सकेगा। उन्हाेंने यह भी बताया कि कोविड-19 कि अभी किसी भी तरह की कोई वैक्सीन बाजार में नहीं है। जो लक्षण में पाए जाते हैं उन्ही के आधार पर राेगी का इलाज शुरू कर दिया जाता है।

अन्य बीमारियों के इलाज के लिए केंद्र में बाहर से ही खिड़की बनाई गई है। जहां मरीज सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपनी दवाई ले सकते हैं।

Updated on:
08 Jul 2020 08:45 pm
Published on:
08 Jul 2020 08:42 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी