UP Special

UP Election 2022: पश्चिमी यूपी से होगा कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, गुपचुप तरीके से चल रही बड़ी जनसभाओं की तैयारी

UP Election 2022: कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि चुनावी तैयारियां जोरो पर हैं। इसके लिए पार्टी का पूरा फोकस यूथ और किसानों पर है। गांव में चौपाल कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

2 min read
Sep 18, 2021

UP Election 2022: इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव पर राजनीतिक दलों का फोकस पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर है। भाजपा ने तो कार्यक्रम के माध्यम से अपनी धमक बनाई हुई है। लेकिन अब कांग्रेस भी पश्चिमी यूपी से अपने चुनाव का शंखनाद करने की तैयारी में है। सूत्रों की माने तो इस बार पार्टी बड़े गुपचुप तरीके से जनसभाओं की तैयारियों में जुटी है।

गुपचुप तरीके से चल रही है चुनावी तैयारी

पार्टी सूत्रों की माने तो अक्टूबर में पार्टी की बड़ी जनसभाओं का दौर शुरू हो जाएगा। बता दे कि कुछ महीने पहले प्रियंका ने अपनी रैलियां की थी। लेकिन मेरठ इससे अछूता रह गया था। बताया जा रहा है कि इस बार मेरठ की क्रांतिधरा से ही कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बड़ी चुनावी जनसभा कर अपने इरादों से विपक्ष को बड़ी राजनैतिक चुनौती देने की तैयारी में हैं। मेरठ में सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रियंका की बड़ी जनसभा हो सकती है। ऐसे संकेत पार्टी हाई कमान से मिले हैं। जिसके बाद जिला स्तर पर तैयारियों का दौर गुपचुप तरीके से शुरू हो गया है।

12 जिलाध्यक्षों और महानगरध्यक्षों में आज मेरठ में बैठक

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर शनिवार को मेरठ में मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के जिलों के 12 जिलाध्यक्षों और महानगरध्यक्षों की से मुलाकात की। बताया जाता है कि इसी बैठक में मेरठ में विशाल जनसभा आयोजित करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। हालांकि अभी जनसभा की कोई तारीख निश्चित नहीं की गई है। लेकिन यह माना जा रहा है कि अक्टूबर में यह जनसभा की जा सकती है।

चुनावी तैयारियां जोरो पर हैं- अवनीश

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि चुनावी तैयारियां जोरो पर हैं। इसके लिए पार्टी का पूरा फोकस यूथ और किसानों पर है। गांव में चौपाल कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा काम अपनी तैयारी से हाईकमान को अवगत कराना है जनसभा कब करनी है इसकी तिथियों का निर्धारण वहीं से होगा। आज होने वाली बड़ी बैठक आगामी चुनावी तैयारी का अहम हिस्सा है।

स्क्रीनिंग कमेटी तय करेगी उम्मीदवारों की सूची

कांग्रेस ने पार्टी के महासचिव जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमिटी का गठन किया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा और महाराष्ट्र सरकार की मंत्री वर्षा गायकवाड़ इसके सदस्य हैं। ये स्क्रीनिंग कमेटी ही पार्टी के प्रत्याशियों की सूची तैयार कर हाईकमान के पास भेजेगी। जहां से उम्मीवारों की दावेदारी पर मोहर लगेगी।

BY: KP Tripathi

Published on:
18 Sept 2021 12:26 pm
Also Read
View All