विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने पहले व दूसरे फेज के करीब 40 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। बुधवार को या बृहस्पतिवार को इसकी सूची जारी की जा सकती है। उधर, बुधवार को भी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक करीब 50 प्रत्याशियों की सूची लगभग तैयार है।
लखनऊ. विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने पहले व दूसरे फेज के करीब 40 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। बुधवार को या बृहस्पतिवार को इसकी सूची जारी की जा सकती है। उधर, बुधवार को भी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में करीब 50 प्रत्याशियों की सूची लगभग तैयार है। पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों के नाम पर मंथन चल रहा है। स्क्रीनिंग कमेटी में मंगलवार को इसे अंतिम रूप दिया गया।
सपा के साथ गठबंधन में शामिल महान दल को पहला टिकट मिला है। बदायूं जिले के बिल्सी से महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवप्रसाद मौर्य के बेटे चंद्र प्रकाश मौर्य को मिला है। हालांक, अभी आधिकारक लिस्ट जारी नहीं की गई है।
सपा का कई पार्टियों के साथ गठबंधन
समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय लोकदल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, महान दल, जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई अन्य दलों के साथ गठबंधन है। पहले चरण में 58 और दूसरे चरण में 55 सीटें शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीय लोकदल को 35 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। रालोद से सपा छह उम्मीदवारों को मैदान में उतार सकती है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा
स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले यह चौंकाने वाला फैसला है। लेकिन आगे कि क्या रणनीति होगी, यह बड़ा सवाल है। उनके सपा ज्वाइन करने के कयास लगाए जा रहे हैं। अखिलेश संग आई उनकी तस्वीर के बाद से मौर्य के सपा में जाने की बात कही गई है लेकिन उनकी स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने इसे नकार दिया है।