वास्तु टिप्स

Vastu Tips: फ्रिज के ऊपर पैसे रखने से हो सकते हैं कंगाल, इन जगहों पर भी कभी न रखें नोट

Fridge Vastu Tips: फ्रिज के ऊपर रखी हुई चीजों से घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। ऐसे में जानना बेहद ही ऐसे में इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि, फ्रिज के ऊपर कौन-कौन सी चीजों को रखने से बचना चाहिए। साथ ही यह भी कि, वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसा कहां और किस दिशा में रखना चाहिए।

2 min read
Dec 12, 2025
Vastu Tips For Money: फ्रिज पर इन चीजों को न रखें। (Photo Credit: Gemini)

Vastu Tips for Fridge: वास्तु शास्त्र में घर के कोने-कोने को लेकर कई असरदार नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करके आप कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। आप जानते हैं कि, घर का सबसे मेन पार्ट किचन होता है। वास्तु में किचन और चीजों को कहां रखना चाहिए, इस बारे में भी बताया गया है।

सामान्य तौर पर हमारी आदत होती है, फ्रिज पर छोटी-छोटी चीजों को रख देने की। खरीददारी करने के बाद पैसों को फ्रिज पर रख देना घरों में आम है। इस लेख में समझते हैं, किन वस्तुओं को फ्रिज पर रखना दिक्कतों को बुला सकता है।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 13 December : शनिवार 13 दिसंबर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा आकस्मिक धन लाभ

फ्रिज पर पैसे क्यों नहीं रखना चाहिए?

पंडित निलेश शांडिल्य के अनुसार, वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि, पैसों को तिजोरी में ही रखना चाहिए। इससे बरकत और धन संचय बना रहता है। साथ ही धन को व्यवस्थित रखने से मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। शास्त्रों के अनुसार, पैसों को इधर-उधर रखने से बचना चाहिए। खासकर फ्रिज जैसी जगहों पर पैसा रखना दरिद्रता ला सकता है। ऐसे में भूल से भी फ्रिज पर खुले पैसे न रखें। पैसों को रखने के लिए यह स्थान सही नहीं माना जाता है। फ्रिज पर धन रखने से आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। ऐसा करने से घर के सभी सदस्यों को आर्थिक परेशानी आ सकती है। यह मानसिक शांति पर भी असर डाल सकता है।

फ्रिज के ऊपर ये चीजें भी न रखें

पैसों के अलावा दूसरी चीजें भी फ्रिज के ऊपर रखने से बचना चाहिए। फ्रिज पर पानी से भरा बाउल, एक्वेरियम, मेटल की चीजें और दवाइयां न रखें। साथ ही सजावट के लिए भी कोई सामान फ्रिज पर नहीं रखना चाहिए। इन वस्तुओं को फ्रिज पर रखने से घर के वास्तु पर नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे में फ्रिज के ऊपरी भाग को खाली रखना ही सही होता है।

पैसा कहां नहीं रखना चाहिए?

सिंक, पानी की टंकी और पाइपलाइन के पास।
गद्दों के नीचे।
पीछे की जेब में।
विवादित कागजात या गंदी जगहों पर।

यह भी ध्यान रखें

नोट गिनते समय उंगली पर थूक लगाना बहुत गलत माना जाता है। विद्वानों के अनुसार, इसे धन का अपमान माना जाता है। इसके अलावा घर के बीच की जगह (ब्रह्म स्थान) को खाली और साफ-सुथरा रखना चाहिए। इसकी वजह ये है कि, मां लक्ष्मी को स्वच्छता सबसे ज्यादा प्रिय होती है। कहा भी जाता है कि, स्वच्छता में ही लक्ष्मी वास करती है।

पैसा किस दिशा में रखना चाहिए?

उत्तर दिशा भगवान कुबेर की होने से धन इसी दिशा में रखें।

कुबेर यंत्र: धन प्रवाह के लिए कुबेर यंत्र के साथ पैसे रखें।

तिजोरी और अलमारी को दक्षिण-पश्चिम दिशा में उत्तर दिशा की ओर मुख कर रखें।

पवित्र वस्तुएं: पैसों के साथ हल्दी, कौड़ी, चांदी का सिक्का या गीता रखना शुभ होता है।

{अस्वीकरणः आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।}

ये भी पढ़ें

Gau Seva ke Labh : गौ सेवा के लाभ: वास्तु और पुराणों के अनुसार, पैसों की दिक्कत होगी खत्म, बस ये एक गलती न करें

Published on:
12 Dec 2025 06:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर