
Kalava Benefits: सनातन धर्म में कलावा बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे पहनने और किसी विशेष स्थान पर बाधने से नकारात्मक शक्ति खत्म होती हैं। कलावा सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है।
आमतौर पर इसे दाहिने हाथ की कलाई पर बांधा जाता है, लेकिन घर में कुछ खास स्थानों पर कलावा बांधने से भी परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और गृह क्लेश दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि घर में किन स्थानों पर कलावा बांधने से लाभ होता है।
मुख्य द्वार घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। क्योंकि यहीं से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। घर के मुख्य द्वार पर कलावा बांधने से नकारात्मक शक्तियां अंदर नहीं आतीं और परिवार पर किसी भी तरह का संकट नहीं आता। द्वार के दोनों ओर लाल और पीले रंग का कलावा बांधना शुभ माना जाता है।
अगर आपके घर में पूजा का स्थान है, तो वहां भगवान की मूर्ति या चित्र के पास कलावा बांधें। इससे परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। यह वास्तु दोष को दूर करने में भी सहायक होता है।
धन-समृद्धि को बढ़ाने और आर्थिक समस्याओं से बचने के लिए तिजोरी या अलमारी में जहां पैसे और गहने रखते हैं, वहां कलावा बांधना बहुत लाभदायक होता है। यह धन हानि से बचाने में मदद करता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
रसोई घर में चूल्हे के पास या गैस सिलेंडर के ऊपर कलावा बांधना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से अन्न-धन की कभी कमी नहीं होती और घर में बरकत बनी रहती है।
घर में पानी से संबंधित कोई भी समस्या न हो और वास्तु दोष न बने, इसके लिए पानी की टंकी या नल के पास कलावा बांध सकते हैं। इससे जल संकट और पानी से जुड़ी परेशानियों से बचाव होता है।
अगर घर में छोटे बच्चे हैं, तो उनके कमरे में कलावा बांधना शुभ होता है। इससे बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और बच्चे मानसिक रूप से मजबूत और स्वस्थ रहते हैं।
अगर दांपत्य जीवन में किसी भी प्रकार का तनाव चल रहा है या पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते हैं, तो बेडरूम में पलंग के सिरहाने या खिड़की पर कलावा बांध सकते हैं। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है और झगड़े कम होते हैं।
घर में सही स्थानों पर कलावा बांधने से न केवल नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, बल्कि ग्रह क्लेश, धन हानि, पारिवारिक कलह जैसी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है। यह एक आसान और प्रभावी उपाय है, जिसे हर कोई अपने घर में कर सकता है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।