वास्तु टिप्स

Main Door Vastu Tips: घर के मुख्य दरवाजे पर रखें ये 5 चीजें, आएगी पॉजिटिव एनर्जी और बढ़ेगी खुशहाली

Main Door Vastu Tips: भारतीय परंपरा और वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य दरवाजे को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यही वह स्थान है जहां से ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। वास्तु के अनुसार कुछ विशेष चीजें मुख्य दरवाजे पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और घर में शुभता बढ़ती है।

2 min read
Mar 11, 2026
Vastu Tips For Good Luck, Main Gate Vastu Tips, घर में Vastu Tips For Prosperity at Home,
Vastu Tips For Home Entrance||(फोटो सोर्स: Freepik)

Main Door Vastu Tips:वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा केवल प्रवेश का स्थान नहीं होता, बल्कि यहीं से घर में ऊर्जा का प्रवाह भी होता है। माना जाता है कि यदि मुख्य द्वार पर कुछ शुभ और सकारात्मक वस्तुएं रखी जाएं, तो घर में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बढ़ती है। वहीं गलत चीजें या अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती है। ऐसे में वास्तु के अनुसार मुख्य दरवाजे पर कुछ खास चीजें रखना बेहद शुभ माना जाता है, जो घर में पॉजिटिव एनर्जी और गुड लक लाने में मदद करती हैं।

तोरण से करें शुभ शुरुआत

मुख्य दरवाजे पर तोरण लगाना एक पुरानी और शुभ परंपरा है। आम या अशोक के पत्तों और गेंदे के फूलों से बना तोरण न केवल देखने में सुंदर लगता है बल्कि इसे सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तोरण घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को रोकता है और खुशियों का स्वागत करता है। त्योहारों और खास मौकों पर इसे लगाने की परंपरा खास तौर पर निभाई जाती है।

स्वास्तिक, ओम या त्रिशूल का चिन्ह

घर के प्रवेश द्वार के ऊपर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना बहुत शुभ माना जाता है। कई लोग वहां ओम या त्रिशूल का प्रतीक भी लगाते हैं। वास्तु मान्यता के अनुसार ये पवित्र चिन्ह घर को नकारात्मक प्रभावों से बचाते हैं और वातावरण में शांति व आध्यात्मिक ऊर्जा बनाए रखते हैं।

विंड चाइम की मधुर ध्वनि

धातु या बांस से बनी विंड चाइम की हल्की और मधुर आवाज वातावरण को सुकून देती है। माना जाता है कि इसकी ध्वनि घर के आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को कम करती है और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाती है।

घोड़े की नाल का प्रयोग

काले घोड़े की नाल को मुख्य दरवाजे पर ‘यू’ आकार में लगाने की परंपरा भी काफी प्रचलित है। मान्यता है कि इससे बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पातीं। इसे समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है।

प्रवेश द्वार के पास पौधे

वास्तु के अनुसार घर के दरवाजे के पास कुछ खास पौधे रखना शुभ होता है। तुलसी या मनी प्लांट जैसे पौधे सकारात्मकता और समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं। वहीं कांटेदार पौधों को मुख्य द्वार के पास रखने से बचने की सलाह दी जाती है।

Published on:
11 Mar 2026 04:15 pm