वास्तु टिप्स

Vastu Tips: इस दिशा में बैठकर कभी ना करें भोजन, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Vastu Tips:वास्तु शास्त्र में खाने से लेकर सोने तक के लिए कौन सी दिशा सही है, उसके बारे में बताया गया है। गलत दिशा में बैठकर खाना खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए जाने वास्तु के अनुसार किस दिशा में बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए।

2 min read
Dec 11, 2025
istock

Vastu Tips:वास्तु शास्त्र में खाने से लेकर सोने तक के लिए कौन सी दिशा सही है, उसके बारे में बताया गया है। गलत दिशा में बैठकर खाना खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानें वास्तु के अनुसार किस दिशा में बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अंतर्गत जीवन जीने के बहुत सारे खास नियम बताए गए हैं। अगर हम इन नियमों का पालन करते हैं तो हमारे जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। कई बार हम काफी व्यस्त होने के कारण बहुत सारी अच्छी आदतों को छोड़ देते हैं। उन्हीं में से एक आदत है सही दिशा में बैठकर भोजन करना। वास्तु शास्त्र में भोजन करने की सही दिशा क्या होती है इसके बारे में बताया गया है। यदि हम गलत दिशा में बैठकर भोजन करते हैं तो इसका हमें भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसका असर हमारी सेहत पर भी होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं कि हमें किस दिशा में बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। आइए जाने किस दिशा में भोजन करना सही नहीं होता है।

ये भी पढ़ें

December Budh Pradosh Vrat 2025 Date: कब रखा जाएगा साल का आखिरी प्रदोष व्रत, यहां नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

इस दिशा में बैठकर करें भोजन

अच्छी सेहत के लिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में बैठकर भोजन करने से व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। भोजन करने के लिए पूर्व दिशा सबसे उचित दिशा मानी गई है। इस दिशा में भोजन करने से पाचन क्रिया अच्छे से होती है और पेट संबंधी रोग नहीं होते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा के लिए
सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि पाने के लिए उत्तर दिशा में बैठकर भोजन करना बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिशा में बैठकर भोजन करने से आपके जीवन में सकारात्मकता आती है और शरीर भी स्वस्थ्य रहता है।

इस दिशा में बैठकर कभी ना करें भोजन

दक्षिण दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी दक्षिण दिशा में बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। इस दिशा में बैठकर भोजन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इस दिशा को यमराज की दिशा मानी जाती है, इसलिए इस दिशा में बैठकर भोजन करने से नकारात्मकता आती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिशा में भोजन करने से व्यक्ति को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Updated on:
11 Dec 2025 06:26 pm
Published on:
11 Dec 2025 06:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर