वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र: ट्रेवलिंग में भूलकर भी साथ ना ले जाएं ये सामान, करें ये 5 जरूरी काम

Travel Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में ट्रैवलिंग से जुड़ी कई जरुरी बातें बताई गईं हैं। अगर आप घूमने जाने से पहले उनका ध्यान रख लें तो आपकी यात्रा और बेहतर बन सकती है। आइए जानते हैं वास्तु टिप्स, जो आपकी ट्रेवलिंग जर्नी को खास और यादगार बना देंगे।

2 min read
Dec 12, 2025
Travelling Vastu Tips
Travelling Vastu Tips: यात्रा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान (Photo Source: Gemini)

Vastu Tips for Travelling: सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही लोग घूमने का प्लान बनाने लगे हैं। हर कोई यही चाहता है कि, उसकी ट्रेवल जर्नी पहले वाली से ज्यादा खास हो। यदि आप भी अपनी अगली ट्रेवल जर्नी को यादगार और बेस्ट बनाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। इसमें हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार वो टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो कर आप अपनी यात्रा को सुनहरी बना सकते हैं। इसकी वजह ये है कि, अगर घूमने से पहले और उस दौरान इन नियमों का पालन कर लिया जाए, तो सब कुछ सही होता है।

घर से निकलने से पहले करें ये उपाय | Travelling Vastu Tips

  1. घर की सफाई कर लें। ऐसा करने से यात्रा के दौरान कोई बाधा नहीं आती।
  2. घूमने जाने से पहले मिठाई या दही चीनी आदि खा सकते हैं। यह शुभ माना जाता है।
  3. घर की दहलीज लांघते वक्त आपका दायां पैर आगे रखें। इससे यात्रा के दौरान हर काम आसानी से होते हैं।
  4. हमेशा ईशान कोण की ओर देखकर ही प्लानिंग करें। इस दिशा को सबसे पवित्र माना जाता है, क्योंकि यहां पर सबसे ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी होती है।
  5. यात्रा के दौरान भगवान की तस्वीर जरूर साथ ले जाएं। रक्षासूत्र है तो, उसे साथ रखें। इससे आप सुरक्षित महसूस करेंगे और नेगेटिव एनर्जी आपको छू नहीं पाएगी।
  6. ट्रैवलिंग के सामान में काले रंग के कपड़े और चीजें ज्यादा नहीं रखें।

धार्मिक यात्रा में ब्रह्मचर्य का पालन जरूरी

यदि आप इस ट्रेवल जर्नी की प्लानिंग करते वक्त इन बातों का ध्यान रखते हैं तो, आपकी यात्रा पहली की सारी यात्राओं से बेहतर और यादगार बन सकती है। वास्तु के अनुसार, यदि आप किसी धार्मक यात्रा या रिलिजियस प्लेस पर जा रहे हैं तो ब्रह्मचर्य का पालन जरुर करना चाहिए। पवित्र शरीर से ही आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस किया जा सकता है।

{अस्वीकरण (Disclaimer) : आलेख विभिन्न वास्तुशास्त्रों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर है। हम इसकी सत्यता का दावा या पुष्टि नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए आप वास्तुशास्त्र की सलाह ले सकते हैं।}

Published on:
12 Dec 2025 04:26 pm