
Vastu Tips for Couple Photo: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की हर वस्तु और उसकी दिशा हमारे जीवन पर गहरा असर डालती है। खासकर, पति पत्नी के बीच का रिश्ता पर इस घर की ऊर्जा का खास फर्क पड़ता है। बेवजह होने वाले झगड़े और तनाव का कारण घर के वास्तु दोष हो सकते हैं। वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि, यदि शादीशुदा जोड़ा अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर सही दिशा में लगा ले तो, रिश्ते में प्रेम और तालमेल बढ़ सकता है।
वास्तु के अनुसार, दक्षिण पश्चिम यानी नैऋत्य कोण को स्थिरता और आपसी संबंधों की दिशा है। इस दीवार पर फोटो लगाने से रिश्तों में मजबूती और भरोसा बढ़ता है। कोशिश करें कि फोटो फ्रेम लकड़ी का या सुनहरे रंग का हो। यह न केवल रिश्ते को स्थायित्व देता है बल्कि घर में सुख शांति भी बनाए रखता है।
दक्षिण पश्चिम के अलावा पश्चिम दिशा की दीवार पर भी फोटो लगा सकते हैं। इस दिशा में शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है, जो प्रेम और विलासिता का प्रतीक है। यहां फोटो लगाने से कपल्स के बीच आकर्षण और मधुरता बनी रहती है।
रिश्ते में ताजगी बनाए रखने के लिए फोटो को हमेशा साफ रखें। उस पर धूल न लगने दें। शुक्रवार के दिन फोटो के पास लाल गुलाब रख सकते हैं। टूटी हुई या धुंधली तस्वीर तुरंत हटा दें, इसे अशुभ माना जाता है।
Note: यह लेख मान्यताओं पर आधारित है। हम इसकी सटीकता का दावा नहीं करते। ज्यादा जानकारी के लिए विशेषज्ञ से मिलें।