Vastu Dosh Ke Lakshan: वास्तु शास्त्र प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जो ऊर्जा के संतुलन के बारे में बताता है। इसके अनुसार ऊर्जा संतुलन की अनदेखी घर में वास्तु दोष पैदा करती हैं और इसका घर के लोगों पर असर पड़ता है। आइये जानते हैं ऐसी घटनाओं के बारे में जो घर में वास्तु दोष होने पर घटती हैं और बिना तोड़फोड़ किए इसे कैसे नियंत्रित किया जा सकता है यानी कैसे पता चलेगा कि किसी घर में वास्तु दोष है और वास्तु दोष के लक्षण उपाय क्या हैं (Bina Todfod Vastu Dosh Ke Upay) ...
Vastu Dosh Ke Lakshan: अजमेर की ज्योतिषी नीतिका शर्मा के अनुसार वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय वास्तुकला और डिजाइन प्रणाली है, जिसका उद्देश्य रहने और काम करने की जगहों के भीतर ऊर्जा प्रवाह को सामंजस्य और संतुलित करना है।
वास्तु सिद्धांतों की अवहेलना करने से घर में ऊर्जा का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे घर में नकारात्मकता आती (Vaastu Defect In House)है और घर के लोगों को वित्तीय नुकसान झेलना पड़ सकता है, इससे रिश्ते में परेशानियां आती हैं। घर में वास्तु दोष से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और घर में रहने वालों में कई तरह के उल्टे सीधे विचार आते रहते हैं।
नीतिका शर्मा ने अनुसार घर निर्माण में वास्तु नियमों का ध्यान रखने से परिवार के सदस्यों की उन्नति होती है और मानसिक शांति का अनुभव होता है। वहीं घर में अगर वास्तु दोष होता है तो रहने वाले सदस्यों के जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं, आर्थिक समस्याएं बनी रहती हैं, कोई ना कोई सदस्य बीमार रहता है। इसके अलावा घर में मौजूद चीजें भी सही दिशा में रखनी चाहिए, यह भी वास्तु दोष का निर्माण कर सकता है।
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा के अनुसार घर में वास्तु दोष कमरों, फर्नीचर या यहां तक कि रंगों के अनुचित स्थान के कारण भी उत्पन्न हो सकता है। माना जाता है कि घर में वास्तु दोष की उपस्थिति नकारात्मकता पैदा करती है और व्यक्ति के समग्र विकास को भी रोकती है। वास्तु दोष के कुछ प्रमुख संकेत अक्सर बहस, वित्तीय परेशानियां या सोने में कठिनाई हो सकती है। हालांकि किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए वास्तु विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए और घर में सामंजस्य स्थापित करने के लिए उचित उपाय करने चाहिए।
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में बार बार लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा हो या ना चाहने पर भी बेवजह के खर्चे अचानक सामने आ जाते हैं तो इसका मतलब है कि आपके घर में वास्तु दोष है। वहीं अगर घर में कोई ना कोई सदस्य लगातार बीमार रहता है और इलाज के बाद भी बीमारी सही नहीं हो रही है तो यह लक्षण वास्तु दोष के हैं।
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि तनावपूर्ण पारिवारिक माहौल या परिवार के सदस्यों से बार-बार बहस होना भी वास्तु दोष का संकेत है। परिवार के भीतर अलगाव असंगति का संकेत हो सकती है।
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि जिस घर में वास्तु दोष होता है, उस घर में लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। घर के सदस्यों में आपसी प्रेम खत्म हो जाता है और छोटी छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा या वाद विवाद बना रहता है तो इसका मतलब है कि घर में वास्तु दोष है। घर के सदस्यों की चिंता हमेशा लगे रहना और उसकी वजह से नींद ना आना वास्तु दोष की तरफ इशारा करता है।
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि जिस घर में वास्तु दोष होता है, उस घर के सदस्य सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन असफल हो जाते हैं। घर के सदस्य हर समय सुस्ती महसूस करते हैं या दिन भर में फोन या टीवी में लगे रहते हैं। वहीं दिमाग में बार बार आना या जीवन को समाप्त करने के बारे में सोच रहे हैं, लोगों में नकारात्मक विचार आते रहते हैं तो घर का वास्तु सही नहीं है।
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि कई बार घर का मेन गेट सही दिशा में ना होने की वजह से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है और वहां रहने वाले सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब किसी व्यक्ति की ग्रहों की दशा खराब हो जाती है तब नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह प्रारंभ हो जाता है। ऐसी परिस्थितियों में भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि अगर आपके घर में रखे पौधे मुरझा रहे हैं, खाद-पानी देने के बाद भी वो पनप नहीं पा रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपके घर में वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु दोष होने पर आप पौधों की कितनी भी देख रेख क्यों न करें वो फल-फूल नहीं पाते।
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि अगर आपकी या आपके घर के सदस्यों की तबीयत बार-बार खराब होती है, और बीमारियों के कारण आपका पैसा खर्च होता रहता है तो समझ जाइए वास्तु दोष आपके घर में मौजूद है। इसके साथ ही वास्तु दोष के कारण सिर, जोड़ों या कमर का दर्द भी आपको सता सकता है।
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि अगर आपके साथ अचानक दुर्घटना होती है, आपको बार-बार बुरी खबरें सुनाई देती है तो ये भी वास्तु दोष होने का संकेत माना जाता है। ऐसी स्थिति में आपको शारीरिक, मानसिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं और आपके साथ ही घर वालों के साथ भी अनहोनी हो सकती है।
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि अगर आपके घर का इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे- टीवी, फ्रिज, मोबाइल आदि बार-बार खराब होते रहते हैं तो ये भी वास्तु दोष होने का संकेत है। इन चीजों के खराब होने से आपके खर्चे बढ़ते हैं और आप आर्थिक रूप से कमजोर हो जाते हैं।
ये भी पढ़ेंः वास्तु संबंधित अन्य खबरों के लिए यहां करें क्लिक
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो गया है तो भी बिना तोड़ किए कुछ आसान उपायों से इसकी नकारात्मक ऊर्जा को संतुलित किया जा सकता है और वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है।
1.घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए समय समय पर रामचरितमानस का पाठ या सुंदरकांड का पाठ करवाते रहें।
2. वहीं घर के किसी स्थान पर वास्तु दोष निर्माण हो रहा है तो पहले एक कपूर की टिकिया रख दें। जब वह टिकिया गलकर खत्म हो जाए तो दूसरी टिकिया रख दें। इस तरह कपूर की टिकिया को बदलते रहेंगे तो वास्तु दोष नहीं होगा।
3. वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि घर के मेन गेट पर हर रोज हल्दी और कुमकुम से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वास्तु दोष भी खत्म हो जाता है।
4. परिवार में लोगों के बीच लड़ाई झगड़ा रहता है तो पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा सा नमक डाल दें और फिर पोछा दें।
5. वहीं किचन के अग्निकोण में लाल बल्ब लगाकर रखें, ऐसा करने से दोष दूर होता है और घर में सुख शांति और समृद्धि आती है।