वास्तु टिप्स

Grah Dosh Upay: पार्टनर से झगड़ा और ये 7 आदतें तुरंत छोड़ दें…बदकिस्मती और ग्रह दोष से हो सकते हैं कंगाल

Vastu and Jyptish Tips: वास्तु एक्सपर्ट ऐसी 8 आदतों के बारे में बताते हैं, जो हमारी कुंडली में भयंकर ग्रह दोष पैदा कर सकती हैं और जीवन में कई परेशानियां ला सकती हैं। अगर आपकी भी कामयाबी के रास्ते में रुकावटें आ रहीं हों, तो इन आदतों के बारे में जानकर सुधार पर ध्यान जरूर दें।

2 min read
Dec 14, 2025
Vastu and Asstro Tips For Grah Dosh Nivaran (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Kis Adat Se Grah Kharab Hota Hai: अक्सर हमारी छोटी-छोटी आदतें, जिन्हें हम नजरअंदाज करते रहते हैं…हमारी नाकामयाबी का कारण बन जाती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र और ज्योतिष विशेषज्ञ का कहना है कि, ये आदतें बदकिस्मती का ला सकती हैं। हमारा व्यवहार भी ग्रहों को कमजोर या मजबूत करने के लिए जिम्मेदार होता है। इस लेख में समझिए, उन 8 आदतों के बारे में…जो कुंडली में गंभीर ग्रह दोष और जीवन में कठिनाईयां ला सकती हैं।

ये भी पढ़ें

Tarot Horoscope 15 December 2025 : सफला एकादशी पर किस्मत कनेक्शन: 15 दिसंबर 2025 को टैरो कार्ड्स खोलेंगे आपका भविष्य

ये 8 आदतें कुंडली में गंभीर ग्रह दोष और जीवन में कठिनाईयां ला सकती हैं

सोने की आदत (सूर्य दोष): रोडना देर रात तक जागना और सुबह सूर्योदय के बाद तक जागे रहना, कुंडली में सूर्य की स्थिति को कमजोर कर देता है। रात को जल्दी सोकर सूर्योदय से पहले उठें। पिता और ऑफिस में अपने सीनियर्स का दिल दुखाने से भी सूर्य दोष बढ़ सकता है।

ईर्ष्या (राहु दोष): लोगों से जलन यानी ईर्ष्या रखना राहु दोष का कारण बनता है। इससे बने-बनाए कामों में रुकावटें आ सकती हैं।

पार्टनस से लड़ाई (शुक्र दोष): अपने लाइफ पार्टनर से बेवजह झगड़ा करना शुक्र दोष ला सकता है। शुक्र ग्रह के कमजोर होने से पारिवारिक दिक्कतों और पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

शराब और गरीबों को तकलीफ (शनि दोष): शराब के सेवन और गरीबों को तकलीफ देने की आदत से शनि ग्रह कमजोर होता है। यदि आप पर शनि की साढ़े साती या ढैया है, तो शराब छोडें और गरीबों की सेवा करें।

नाखून चबाना (राहु और शनि दोष): नाखून चबाने से राहु ग्रह की स्थिति कमजोर हो सकती है। साथ ही शनि दोष भी लग सकता है। इस आदत को जल्द से जल्द छोड़ने की कोशिश करें।

गुरु का अनादर (गुरु दोष): गुरु, शिक्षक या बुजुर्ग के अपमान करने से आपका गुरु ग्रह कमजोर हो सकता है। इससे मानसिक शांति, निर्णय लेने की क्षमता, करियर और नौकरी पर नकारात्मक असर पड़ता है।

जानवरों को सताना (केतु दोष): पशुओं और जीवों को तकलीफ देना, कुंडली में केतु ग्रह दोष ला सकता है। इससे आपकी मेंटल पीस पर बुरा असर पड़ता है।

पानी व्यर्थ बहाना (चंद्र दोष): ज्योतिष में जल का संबंध चंद्रमा से बताया गया है। ऐसे में पानी को व्यर्थ बहाने और बर्बाद करने से चंद्र दोष पैदा होता है। चंद्र दोष होने से पारिवारिक क्लेश और मानसिक शांति भंग होती है। महिलाओं का अनादर करने से भी चंद्र ग्रह लगता है।

यदि आप आज से ही ठान लें कि इन आदतों को छोड़ना है, तो आत्मबल से आप इनसे मुक्ति पा सकते हैं। इससे ग्रह दोष खत्म होंगे और आपको चौतरफा तरक्की और खुशियां मिलने लगेंगी।

(अस्वीकरण: इस आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम पुष्टि नहीं करते, कि ये पूर्णतः सटीक हैं। ज्यादा जानकारी के लिए धार्मिक विशेषज्ञ की सलाह लें।)

ये भी पढ़ें

Salary Increment Tips : सैलरी नहीं बढ़ रही? ये वास्तु उपाय तुरंत बदल सकते हैं किस्मत, संभाल नहीं पाएंगे पैसा

Updated on:
14 Dec 2025 03:13 pm
Published on:
14 Dec 2025 02:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर