वास्तु टिप्स

Vastu Tips: दो घर की एक दीवार बिगाड़ देती है बनते काम, इन 3 नियमों को भूल से भी न करें नजरअंदाज

Vastu Tips for Home: वास्तु शास्त्र में घर को लेकर कई जरूरी नियमों के बारे में बताया गया है। अगर आपके घर पर किसी दूसरे घर या मंदिर की छाया आती है या फिर दो घरों की एक दीवार है, तो इसे वास्तु के अनुसार सही नहीं माना जाता। इस लेख में हम आपको इसी से जुड़े टिप्स देने वाले हैं।
2 min read
Dec 14, 2025
Vastu TIps For Home
Vastu Tips: घर के वास्तु से जुड़ी ये जरुरी बातें सबको पता होना चाहिए। (Image Credit: Gemini Ai)

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र में घर और दिशा को लेकर कई जरूरी नियमों का उल्लेख है। यदि आपके घर की दीवार किसी दूसरे के घर की दीवार से सटी है या दोनों घरों की एक दीवार है, तो इसे वास्तु शास्त्र में अशुभ माना जाता है। इस लेख में हम आपको इसी से जुड़ी काम की बातें और टिप्स बताने वाले हैं। इन बातों का ध्यान रख आप जीवन में चल रही पीड़ाओं से मुक्ति पा सकते हैं।

वास्तु विशेषज्ञ पंडत निलेश शांडिल्य के अनुसार, दो घरों की दीवार एक-दूसरे से सटी हुई या फिर दो घरों की एक दीवार होना, शुभ नहीं माना जाता है। इससे आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

दो घरों की एक दीवार होने के नुकसान

ऊर्जा प्रवाह रुकनाः ऊर्जा का प्रवाह रुकने से नेगेटिव एनर्जी आती है। इससे घर में कलह और असंतोष पैदा हो सकता है।

वास्तु पुरुष का विभाजन: एक दीवार दो अलग-अलग वास्तु पुरुषों बनाती है। ऐसे में, घर के वास्तु पुरुष (ऊर्जा क्षेत्र) भंग हो सकते हैं और दोनों घरों का वास्तु डगमगा सकता है।

द्वार की स्थिति में बदलाव: जब घर के बंटवारे की बारी आती है, तब घर के मुख्य द्वार यानी सिंहद्वार की दिशा बदल सकती है। इससे वास्तु दोष का खतरा बना रहता है।

ब्रह्मस्थान का प्रभावित होना: यह घर के ब्रह्मस्थान (केंद्र) को बाधा पहुंचाता है, जिसका सही होना वास्तु में बहुत जरूरी माना जाता है।

दो घरों की एक दीवार होने पर क्या उपाय करें?

  1. पंडित शांडिल्य के अनुसार दशा, दिशा और ढलान को देखकर घर की वास्तु स्थिति तय होती है। घर पर दक्षिण, पश्चिम और उत्तर दिशा से पड़ने वाली छाया का कोई गलत असर नहीं होता। केवल पूर्व दिशा से कोई छाया घर पर न आए, इस बात का खास ध्यान रखें। यानी कि सूर्य भगवान की किरणें बाधित नहीं होनी चाहिए।
  2. रही बात दीवार की तो इसका सबसे सटीक उपाय अलग-अलग दीवार करना (सेपरेशन) ही है। घर पर किसी भी प्रकार के बदलाव से पहले वास्तु विशेषज्ञ से अवश्य मिलें। यदि दो अलग व्यक्ति के घरों की दीवार एक ही है या चिपकी हुई है तो, वास्तु के हिसाब से इसे ठीक करना जरूरी होता है। दीवार हटाते समय या दरवाजा बनाते समय वास्तु के नियमों का पालन अवश्य करें। ताकि भविष्य में कोई वास्तु दोष न बनें। दोनों घरों को जोड़ने, दीवार हटाने या उसमें दरवाजा बनाने से पहले वास्तु विशेषज्ञ की राय लें, क्योंकि इससे घर का केंद्र (ब्रह्म स्थान) और वास्तु बदल सकता है।

(अस्वीकरण: यह जानकारी वास्तु शास्त्र से जुड़ी मान्यताओं पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता का दावा नहीं करते। आधुनिक विशेषज्ञ इसे भ्रम मानते हैं और कॉमन वॉल को बिल्डिंग की मजबूती के लिए सही बताते हैं। वहीं, पारंपरिक वास्तु में इससे बचने की सलाह दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से मिलें।)

Published on:
14 Dec 2025 05:52 pm