वास्तु टिप्स

Vast Tips For New Year 2026: नये साल से पहले घर में ले आएं ये खास चीजें, खीचीं चली आएगी बरकत

Vast Tips For New Year 2026: नये साल की शुरुआत जल्द होने वाली है। वास्तु शास्त्र के अनुसार नये साल से पहले घर पर कुछ चीजों को लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं नये साल से पहले घर में किन चीजों को लाना चाहिए।

2 min read
Dec 11, 2025
Chatgpt

Vast Tips For New Year 2026: नये साल की शुरुआत जल्द होने वाली है। वास्तु शास्त्र के अनुसार नये साल से पहले घर पर कुछ चीजों को लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं नये साल से पहले घर में किन चीजों को लाना चाहिए।

Vast Tips For New Year 2026: साल 2025 का समापन जल्द ही होने वाले हैं। नये साल का आगमन नई उमंगे और जोश लेकर आता है। हर कोई अपना आने वाला साल कैसे बेहतर बनाए उसमें लगा रहता है। वास्तु शास्त्र में नये साल के आगमन के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स बताए गए हैं। इसके अंतर्गत कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है। जिनको नये साल से पहले घर में लाने से घर में बरकत आती है। इन चीजों को घर में लाया जाए तो सुख समृद्धि भी बढ़ती है। चलिए जाने किन नये साल से पहले घर में किन चीजों को लाना शुभ होता है।

ये भी पढ़ें

Akhand Deepak in Haridwar : 100 साल से जल रहा है ये दीपक : जानें, शांतिकुंज का 1926 से प्रज्वलित अखंड दीपक क्यों है पापों का नाशक

नये साल से पहले घर लाएं ये चीजें

तीन सिक्के
वास्तु शास्त्र के अनुसार लाल रिबन में बंधे तीन चीनी सिक्कों को घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। नये साल के आगमन से पहले इसे अपने घर में ले आएं और अपने घर के मुख्य द्वारा पर बांध दें। ऐसा करने से आपके घर में बरकत आएगी और सेहत का भी लाभ मिलेगा।

गोमती चक्र
गोमती चक्र में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में गोमती चक्र होता है मां लक्ष्मी वहां स्वयं वास करती हैं, इसलिए इसे भी नये साल से पहले अपने घर में लेकर आना चाहिए। इस चक्र को अपने पैसों के अलमारी में रखने से घर में सुख, समृद्धि आती है।

श्री यंत्र
ज्योतिष शास्त्र में श्री यंत्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसे अपने घर में रखने से धन में वृद्धि होती है। इसके साथ ही इस यंत्र को इसे रोजाना जल से शुद्ध करके इसकी पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदा आप पर बनी रहेगी। इस यंत्र को आप घर की पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

कछुआ
वास्तु के अनुसार नव वर्ष शुरू होने से पहले घर में कछुआ लाना भी बहुत अच्छा माना जाता है। कछुए को धन और वैभव का प्रतीक माना जाता है। इसको घर में लाने आय में वृद्धि होती है धन आगमन के द्वारा खुलते हैं। इसके साथ ही इसको घर में रखने से सेहत भी अच्छी बनी रहती है।

हाथी की मूर्ति
नये साल से पहले घर में हाथी की मूर्ति लेकर आ सकते हैं। इसको घर में लाने से घर में सुख, समृद्धि आती है। हाथी को उत्तर या पूर्व दिशा में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। हाथी की मूर्ति घर में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

ये भी पढ़ें

Garnet Birthstone 2026 : 2026 में हो जाइए तैयार! यह चमत्कारी रत्न आपकी मेनिफेस्टेशन शक्ति को देगा नई उड़ान

Published on:
11 Dec 2025 08:54 am
Also Read
View All

अगली खबर