वास्तु टिप्स

Vastu Tips: लाइफ में पॉजीटिविटी के लिए सीलिंग में कराएं ये कलर, वास्तु शास्त्र से जानें किस दिशा के लिए कौन सा रंग अच्छा

Vastu Tips For Positive Energy In Home: वास्तु शास्त्र में दिशाओं और रंगों का बड़ा महत्व है, इसका जुड़ाव अलग-अलग देवताओं और उनसे जुड़ी ऊर्जा से माना गया है। इनका असंतुलन घर में वास्तु दोष और नकारात्मकता पैदा करता है। आइये जानते हैं लाइफ में पॉजीटिविटी के लिए सीलिंग और घर की दीवारों पर कौन सा रंग पेंट कराएं...

2 min read
Oct 18, 2024
vastu tips for positive energy in home: वास्तु टिप्स फॉर होम

Vastu Color: वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस तरह दिशाओं का हमारे जीवन, स्वास्थ्य, करियर पर प्रभाव पड़ता है, उसी तरह रंग भी हमारी लाइफ पर असर डालते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में वास्तु नियमों का पालन करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।


इन्हीं वास्तु नियमों के अनुसार दिशाओं के अनुरूप दीवारों और घर की छत आदि पर कलर कराएं तो हमारे जीवन में पॉजीटिविटी आती है। वास्तु विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास से जानें किस दिशा की दीवार पर कौन सा रंग पेंट कराएं…

ये भी पढ़ें

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर इस समय होगा चंद्र दर्शन, जानें सुबह से शाम तक की पूरी पूजा विधि

पूर्व की दीवार का रंग

वास्तु शास्त्रियों के अनुसार पूर्व की दीवार पर सफेद या हल्के नीले रंग का कलर करना चाहिए।


दक्षिण पूर्व दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण-पूर्व दिशा अग्नि से संबंधित है। इसलिए इसकी दीवार पर नारंगी, गुलाबी, पीले रंग से पुताई कराना शुभ होता है। इस नियम का पालन करने से घर में रहने वालों के जीवन में पॉजीटिविटी आएगी।

घर की पश्चिम दिशा

घर की पश्चिम दिशा की दीवार या कमरों के लिए नीले रंग को अच्छा माना जाता है। लेकिन गहरे नीले के स्थान पर आप नीले रंग में थोडा सफेद रंग मिलाकर दीवार को रंगवा सकते हैं।

उत्तर दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का उत्तरी हिस्सा जल तत्व प्रधान होता है। ऐसे में उत्तरी दिशा की दीवारों पर हरा या पिस्ता कलर का पेंट कराने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक समस्याओं में राहत मिलती है।

दक्षिण की दीवार

दक्षिण भाग में नारंगी रंग का प्रयोग करना चाहिए। इससे स्फूर्ति और उत्साह बना रहेगा। यदि यहां शयन कक्ष है तो गुलाबी रंग का प्रयोग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः

घर की छत

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत (सीलिंग) पर सफेद कलर पुतवाना अच्छा है, इससे यहां रहने वालों की लाइफ में सकारात्मकता बनी रहेगी।

घर के मंदिर की दीवार

घर में यदि आपके मंदिर बनाकर रखा है तो मंदिर की दीवारों पर हल्का पीला, सफेद, आसमानी, नारंगी या हल्का गुलाबी रंग पुतवाना चाहिए।

बेडरूम का कलर

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में गुलाबी और आसमानी जैसे हल्के रंगों से दीवारों को रंगवाना शुभ होता है। वास्तु के इन नियमों का पालन करने से घर में रहने वालों के जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।

ये भी पढ़ें

Guru Vakri: गुरु बृहस्पति चार माह वृषभ राशि में रहेंगे वक्री, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Updated on:
19 Oct 2024 07:59 am
Published on:
18 Oct 2024 08:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर