वास्तु टिप्स

Vastu Tips For Temple In Flat: अगर आप भी चाहते हैं फ्लैट में मंदिर रखना तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

Vastu Tips For Temple In Flat: फ्लैट में मंदिर रखने से पहले इन वास्तु टिप्स को फॉलो जरूर करें।

2 min read
Oct 30, 2024
Vastu Tips ForTemple In Flat

Vastu Tips For Temple In Flat: यदि आप भी अपने फ्लैट में मंदिर रखना चाहते हैं तो अपनाइए यह वास्तु टिप्स जिससे तेजी से होगी धन-समृद्धि में वृद्धि आइए जानते है कौनसे है वह वास्तु के नियम..

ये भी पढ़ें

Chhoti Diwali 2024: छोटी दिवाली पर किस भगवान की होती है पूजा, जानिए त्योहार से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

फ्लैट में मंदिर (Temple In Flat)

जब भी आप नया घर बनवाते हैं या फिर नया घर खरीदते हैं तो उस समय भगवान के मंदिर के लिए कोई जगह जरूर बनाना चाहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्लैट में मंदिर की जगह तय करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और जीवन में शुभता आती है। कई लोग अलग से लकड़ी या पत्थर के मंदिर लाकर घर में रखते हैं, क्या आपको पता है फ्लैट में मंदिर के वास्तु टिप्स...

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्लैट(Vastu Tips For Temple In Flat) में मंदिर रखने की सबसे शुभ दिशा पूर्व होती है, अगर ऐसा संभव नहीं है तो अपने फ्लैट के उत्तर दिशा में भी मंदिर रख सकते हैं, लेकिन किसी भी हालत में फ्लैट की दक्षिण दिशा में मंदिर नहीं रखना चाहिए।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर या पूर्व दिशा में बैठकर पूजा करना शुभफल देने वाला होता है। इससे मन को शांति मिलती है और पूजा में ध्यान लगता है। इसके परिणामस्वरूप व्याक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

3. वास्तुशास्त्र के अनुसार मंदिर में भगवान की मूर्तियों को स्थापित करने की दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए। मंदिर में भगवान विष्णु, शंकर जी, सूर्य भगवान, कार्तिकेय, गणेश जी और दुर्गा माता की मूर्तियों को पूर्व में रखना चाहिए, जिससे उनका मुंह पश्चिम की ओर हो। वहीं भैरव बाबा, कुबेर और हनुमान जी की मूर्तियों का मुंह दक्षिण दिशा की ओर रखा जाता है।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्लैट में मंदिर को कभी सीढ़ियों के नीचे नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा करने से व्याक्ति के जीवन में परेशानियां आने लगती हैं और घर के सदस्यों की आर्थिक तरक्की भी बाधित हो जाती है।

5.वास्तु के अनुसार घर के मंदिर को कभी भी बेसमेंट में नहीं बनवाना चाहिए, इससे पूजा का फल नहीं मिलता है।

6. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर या पूजा घर का रंग हमेशा सफेद या क्रीम कलर का होना चाहिए।

7. वास्तु के अनुसार पूजा का स्थान हमेशा स्वच्छ और साफ-सुथरा होना चाहिए।

8. वास्तु शास्त्र के अनुसार मंदिर में कभी भी टूटी या खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। खंडित मूर्तियों के दुष्प्रभाव होते हैं।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Updated on:
30 Oct 2024 07:17 pm
Published on:
30 Oct 2024 06:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर