वास्तु टिप्स

Vastu Tips For west Direction: घर की पश्चिम दिशा में ना रखें ये सामान, झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान

Vastu Tips For west Direction: वास्तु शास्त्र के अंतर्गत हर घर की पश्चिम दिशा के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। आज हम घर की पश्चिम दिशा में क्या नहीं रखना चाहिए इसके बारे में बात करेंगे। आइए जानें इसके बारे में।

2 min read
Dec 09, 2025
ISTOCK

Vastu Tips For west Direction: वास्तु शास्त्र के अंतर्गत हर घर की पश्चिम दिशा के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। आज हम घर की पश्चिम दिशा में क्या नहीं रखना चाहिए इसके बारे में बात करेंगे। आइए जानें इसके बारे में।

Vastu Tips For west Direction:वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पश्चिम दिशा को शनि की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में कुछ भी सामान रखने से पहले हमे वास्तु के नियमों का खास ख्याल रखना चाहिए। यदि घर की पश्चिम दिशा में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष होता है तो व्यक्ति के जीवन तनाव और धन हानि बढ़ने लगती है। वास्तु शास्त्र में हर दिशा के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से घर को वास्तु दोष से रहित बनाया जा सकता है। वास्तु के अनुसार घर की पश्चिम दिशा में कुछ चीजों को रखने से वास्तु दोष लग सकता है। ऐसे में आइए जाने घर की इस दिशा में किन सामानों को नहीं रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Gemstone : क्या आपके जीवन में है धन और प्यार की कमी? शनि देव के इस रत्न से पाएं समृद्धि और प्रेम

घर की पश्चिम दिशा में ना रखें ये चीजें

लोहे की वस्तु
वास्तु के हिसाब से घर की पश्चिम दिशा में लोहे का सामान रखने से बचना चाहिए। इस दिशा में किसी तरह की कोई मशीन भी ना रखें। इस दिशा में ये सामान रखने से आपके जीवन में परेशानी बढ़ सकती है और नकारात्मकता आ सकती है।

कचरा या टूटा सामान रखने से बचें
घर की पश्चिम दिशा शनि की दिशा होती है। इस दिशा में कचरा या कोई भी टूटा- फूटा समाना नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में इन चीजों को रखने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं और परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

नालियां ना बनाएं
घर की पश्चिम दिशा में कभी नालियां नहीं बनवानी चाहिए। इस दिशा में नालियां बनवाने से घर की बरकत रूक जाती है। धन प्रवाह की समस्या होने लगती हैं। पश्चिम दिशा को हल्का और खुला रखना अच्छा माना जाता है।

पानी की वस्तुएं रखने से बचें
घर की पश्चिम दिशा में जल या एक्वेरियम नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में इन चीजों को रखने से घर में कलह की स्थिति बनती है और व्यक्ति की मानसिक शांति भंग होती है। इस दिशा में जल से संबंधित चीज रखने से बिमारियां भी बढ़ती है।

ये भी पढ़ें

राशिफल 10 दिसंबर 2025 : बुधवार का महायोग, गणेश जी दिलाएंगे धन-लाभ, जानें किस राशि के खुलेंगे किस्मत के द्वार

Published on:
09 Dec 2025 07:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर