वास्तु टिप्स

Vastu Tips For Study Room: यदि पढ़ाई में नहीं लगता है मन तो स्टडी रूम के 10 वास्तु नियम को करें फॉलो

Vastu Tips for Study Room वास्तु शास्त्र के अनुसार स्टडी रूम का अगर वास्तु नियम सही हो तो पढ़ाई में तरक्की होती है।

2 min read
Oct 25, 2024
Study Room Vastu Tips

Vastu Tips for Study Room: वास्तु शास्त्र के अनुसार स्टडी रूम का अगर वास्तु नियम सही हो तो पढ़ाई में मन लगता है और तरक्की करने की संभावना बढ़ सकती है। रसोई घर से लेकर स्टडी रुम तक वास्तु शास्त्र के कई नियम बताए गए हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं तो ये वास्तु से जुड़े नियम फॉलो कर सकते हैं।

वास्तु टिप्स (Vastu Tips)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्टडी रुम का वास्तु अगर बढिया होगा तो पढ़ाई में तरक्की हो सकती है। इससे स्टडी रुम की भी नेगिटिविटी दूर रहती है। आइए जानते हैं कि स्टडी रुम में किन वास्तु नियम को ध्यान में रखना चाहिए।    

स्टडी रूम के लिए वास्तु टिप्स (Vastu Tips For Study Room)

ऐसा मानना है कि जीवन पर वास्तु दोष का भी बहुत गहरा असर पड़ता है। चाहे व धन हो या करियर इसका असर हमारे करियर पर पड़ सकता है। वास्तु के अनुसार, स्टडी रुम को हमेशा घर के उत्तर-पूर्व दिशा में बनाना चाहिए। सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव दोनों ही हमारे वास्तु दोष के ऊपर निर्भर करते हैं।

वास्तु के अनुसार हमें अपने पढ़ने के कमरे में जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। इससे नकारात्मकता बढ़ती है। कई बार मेहनत करने के बाबजूद अच्छे अंक नहीं आते हैं, तो यह भी वास्तु दोष का ही कारण माना जाता है। 

स्टडी रुम से जुड़े वास्तु नियम (Vastu rules related to study room)

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार स्टडी रुम(Vastu Tips for study room ) को सदैव साफ-सुथरा रखना चाहिए, स्टडी रुम में किसी भी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए।

2. वास्तु के अनुसार पढ़ाई करते समय आपका मुख उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए, इससे याददाशत बढ़ सकती है और मानसिक विकास भी होता है। 

3. वास्तु के अनुसार कुर्सी के पीछे दीवार नहीं होनी चाहिए, अगर वो स्थान खुला हो तो ज्यादा उत्तम माना जाता है। 

4. वास्तु के अनुसार हम जिस कक्ष में अध्ययन कर रहे है, वह कक्ष शांत और पीले, नीले और हरे रंग का होना चाहिए। इससे पढ़ाई में मन लगता है और प्रसन्नता बनी रहती है। 

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार कमरे में प्रकाश और शुद्ध हवा जरुर आनी चाहिए, इससे मन शांत रहेगा और ये स्वास्थ के लिहाज से भी बेहतर होगा।

6. वास्तु के अनुसार पढ़ाई की टेबल पर आवश्यक सामग्री ही होनी चाहिए, अनावश्यक चीजों को तुरंत हटा देना चाहिए। वरना पढ़ाई के समय मन भटक सकता है।  

7. वास्तु शास्त्र के अनुसार, पढ़ाई करने उत्तम समय सूर्योदय से पहले सुबह 4ः30 बजे से 10 बजे तक लाभकारी माना जाता है। 

8. स्टडी रुम में हमेशा पुस्तकें रखने की रेक एवं टेबल उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए और स्टडी रुम में पेयजल, मंदिर, घड़ी जरुर होनी चाहिए। 

9. स्टडी रुम (study room for vastu tips) में टीवी, मैगजीन, अश्लील साहित्य व सीडी प्लेयर एवं वीडियो गेम, रद्दी अखबार, अनुपयोगी सामान एवं भारी वस्तुएं न रखें।

10. वास्तु के अनुसार घर की सीढ़ियों के नीचे पढ़ने का कमरा नहीं होना चाहिए। इससे उनकी पढ़ाई-लिखाई में बाधा आती है। 

Published on:
25 Oct 2024 01:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर