वाराणसी

वाराणसी कैंट स्टेशन पर 2.28 करोड़ का सोना जब्त, 28 सोने के बिस्किट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

म्यांमार से तस्करी कर ले जा रहे सोने को राजस्व आसूचना निदेशालय की टीम ने वाराणसी कैंट स्टेशन से पकड़ा है। एक तस्कर को 2.28 करोड़ के सोने के साथ पकड़ा गया है। डीआरआई ने डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से तस्करी का सोना लेकर जा रहे डिलीवरी ब्वॉय को पकड़ा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Dec 2021, 4:35 PM IST
2.28 crore gold seized at Varanasi Cantt station
2.28 crore gold seized at Varanasi Cantt station

वाराणसी. म्यांमार से तस्करी कर ले जा रहे सोने को राजस्व आसूचना निदेशालय की टीम ने वाराणसी कैंट स्टेशन से पकड़ा है। एक तस्कर को 2.28 करोड़ के सोने के साथ पकड़ा गया है। डीआरआई ने डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से तस्करी का सोना लेकर जा रहे डिलीवरी ब्वॉय को पकड़ा है। मुखबीरों ने इसकी सूचना मिली कि डीआरआई को दी। इसके बाद डीआरआई की टीम ने 4.641 किलो सोना के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति के पास से सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं। इसे वह कमरबंद के नीचे छिपाकर ले जा रहा था।

तलाशी के दौरान मिले सोने के 28 बिस्किट

डीआरआई की टीम ने तलाशी के दौरान सोने के साथ सफर कर व्यक्ति के कमरबंद के अंदर छिपाकर रखे सोने के 28 बिस्किट को बरामद किया। डीआरआई की वाराणसी इकाई के सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर आनंद कुमार राय ने कहा कि डिलीवरी ब्‍वॉय सुदीप से पूछताछ में मिली जानकारी की मदद से तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपित के खिलाफ सीमा शुल्‍क अधिनियम 1962 के तहत कार्रवाई की गई है। अन्य साथियों की तलाश भी जारी है।

Published on:
Also Read
View All
काशी की 600 साल पुरानी कहानी से रूबरू होंगे जेन-जी, कबीर की जीवनी का सचित्र होगा मंचन: जानें क्या होगा खास

‘दोनों संगठन सक्षम हैं, सभी एक ही दिशा में बढ़ रहे’, पल्लवी पटेल ने सपा-कांग्रेस सीट बटवारे पर किया किनारा; बिना हेलमेट के चलाई स्कूटी

देव दीपावली पर 11 नहीं, 21 लाख दीयों से जगमग हुए थे घाट, निगम के 250 कर्मचारियों ने संभाली कमान, तुरंत ही कर डाली सफाई

55 दिनों में 120 डेंगू पीड़ित! काशी में तीन गुना बढ़ी रफ्तार, प्लेटलेट्स की डिमांड भी दोगुनी

वाराणसी के अधिवक्ता के परिचित पर गाजीपुर में फायरिंग! शादी समारोह में शामिल होने गए थे, बाइक व कार सवार बदमाशों ने की वारदात