वाराणसी

HOLI 2018: अगर आप हैं परेशान, तो इस होली पर करें ये पांच काम

इस टोटके से स्वस्थ्य रहेंगे आप
2 min read
Holi
होली

वाराणसी. होली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन अच्छाई की बुराईयों पर विजय है। इस साल होलिका 1 मार्च 2018 और रंगों वाली होली 2 मार्च 2018 को है। रंगों का त्योहार होली सिर्फ रंगों का त्योहार भर नहीं है। असल में ये त्योहार खुशियों का एहसास दिलाता है। इस दिन मनोकामना के अनुसार पूजा की जाती है। यह त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है। आज हम के लिए लाए हैं कि कैसे अपनी इच्छा के अनुसार आपको होलिका दहन वाले दिन पूजा करनी चाहिए और किन टोटको को अजमा कर आपको लाभ मिलेगा।


1.अगर आप सेहत संबंधी किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आप होलिका दहन वाले स्थल से शुद्ध व पवित्र भभूत उठाकर मरीज के सोने वाली जगह पर छिड़क दें या किसी कागज में लपेट कर रख दें। ऐसा करने से सेहत संबंधी परेशानियों का नाश होगा।


2. अगर आप नौकरी, व्यवसाय या करोबार संबंधी किसी परेशानी में हैं तो ऐसे में आप होलिक दहन की पूजा में नारियल अवश्य चढ़ाएं।


3. अगर कठिन परिश्रम के बाद भी आपके नंबर व अच्छे परिणाम नहीं आ रहे तो आप होलिका दहन स्थल पर नारियल के साथ-साथ, पान-सुपारी अर्पित करें।


4. घर की सुख-शांति, बरकत और कलेश मिटाने के लिए होलिका दहन की पूजा सामाग्री में जौ का आटा शामिल करें।


5. अगर आप घर में बरकत, पैसों की कमी और कमाई कम खर्चें अधिक जैसे परिशानियों से जूझ रहे हैं तो आप होलिका दहन स्थल से राख लाकर अपने पर्स व पैसे रखने वाली जगह पर ये राख रखें। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

Published on:
20 Feb 2018 12:15 pm
Also Read
View All
वाराणसी में कैंसर के मरीज ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, लंबे समय से चल रहा था इलाज

क्राइम ब्रांच का कर्मी बनकर चांदी लूटने वालों का पुलिस से सामना, बनारस में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल

Ajay Rai BJP Statement: ‘मेरा बूथ का नारा देने वाले अपना बूथ भी नहीं बचा सके’, बांकीपुर उपचुनाव पर अजय राय का तंज

जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं, वाराणसी में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने NH किया जाम

Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी! महिला से 4,000 हजार ऐंठे, पुलिस ने तुरंत कराया रिफंड