6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gorakhpur by-election नामांकन में कुछ ही घंटे बचे, अभी तक केवल तीन प्रत्याशी आए मैदान में

भाजपा और कांग्रेस का पर्चा दाखिला कुछ ही देर बाद होने वाला है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 20 Feb 2018, 11:01 AM IST

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा खाली की गई लोकसभा सीट पर नामांकन के लिए बस कुछ ही घंटे बचे हैं। अभी तक केवल तीन नामांकन पत्र दाखिल हो सका है। जबकि चालीस से अधिक पर्चे विभिन्न दावेदारों ने लिए हैं। प्रमुख दलों में केवल समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण उर्फ संतोष निषाद ने भरे हैं। जबकि सर्वाेदय भारत पार्टी से पूर्व आयकार अधिकारी गिरीश पांडेय ने पर्चा दाखिल किया है। आज अधिकतर प्रत्याशियों के पर्चा भरने की संभावना है। नामांकन के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ला और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सुरहिता करीम नामांकन करेंगी। सपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने सोमवार को नामांकन किया था।

सपा सहित दो ने किया नामांकन, एक नामांकन पहले का

सपा की तरफ से उम्मीदवार घोषित होने के बाद प्रवीण निषाद सोमवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट में नामांकन करने दल-बल के साथ पहुंचे थे। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त और आचार संहिता की वजह से समर्थकों को बाहर ही रोक दिया गया था। प्रवीण निषाद ने दो सेट में पर्चा भरा था। जबकि, निर्दलीय प्रत्याशी राधेश्याम सेहरा ने एक सेट में अपना नामांकन दाखिल किया।
इससे पहले शुक्रवार को सर्वोदय भारत पार्टी से गिरीश पांडेय ने दो सेट में पर्चा दाखिला कर खाता खोला था। अब तक कुल तीन उम्मीदवारों ने प्रत्याशी बनने केलिए अपनी दावेदारी जताई है। बता दें कि अबतक कुल 46 लोगों ने पर्चा दाखिला के लिए कलक्ट्रेट से पर्चा लिया है।
13 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। पर्चा दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों के पास 20 फरवरी यानि आजतक का मौका है। 21 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 23 को नाम वापसी, 11 मार्च को मतदान और 14 मार्च को मतगणना सुनिश्चित है। नामांकन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कलेक्ट्रेट का एक नंबर और दो नंबर गेट बंद कर दिया गया है। पूछताछ और जांच के बाद ही किसी को कलेक्ट्रेट में दाखिल होने दिया जा रहा है। निकासी की व्यवस्था गेट नंबर तीन से की गई है। नामांकन के लिए यदि कोई प्रत्याशी आएगा तो उसे एक नंबर गेट से प्रवेश कराया जाएगा और दो नंबर से उनकी निकासी होगी।

आज कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी भरेंगे पर्चा

नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ल व कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ.सुरहिता करीम का नामांकन दाखिल होगा। इसके अलावा अन्य प्रत्याशी भी आज मैदान में आने के लिए दावेदारी जता सकते हैं।