वाराणसी

वाराणसी में 8 घंटे हुई झमाझम बारिश, गिरा तापमान,जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल?

वाराणसी और आसपास के जिलों में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर साफ दिखाई दे रहा है। गुरुवार को लगातार 8 घंटे तक बारिश हुई, जिससे तापमान गिरकर 23.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

less than 1 minute read
Nov 01, 2025
वाराणसी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

वाराणसी और आसपास के जिलों में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर साफ दिखाई दे रहा है। गुरुवार को लगातार 8 घंटे तक बारिश हुई, जिससे तापमान गिरकर 23.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी हल्की से तेज बारिश की संभावना जताई है।

पूरे दिन होती रही बारिश

गुरुवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। इस दौरान तापमान में करीब 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। विभाग के अनुसार, 20 मिलीमीटर बारिश हुई है।अचानक हुई इस बारिश से ठंड तो बढ़ गई है, लेकिन किसानों के लिए चिंता की बात भी बन गई है। हवा और बारिश की वजह से धान की फसलें गिर गई हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस बारिश से फसल उत्पादन में करीब 10 प्रतिशत तक नुकसान हो सकता है।

बारिश से जल्द मिलेगी राहत

देव दीपावली का पर्व इस बार 5 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, उस दिन वाराणसी का मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवाती तूफान मोंथा का असर शनिवार तक कम हो जाएगा, जिसके बाद आसमान साफ होने की उम्मीद है। यानी 1 नवंबर से लोगों को बारिश से राहत मिलने लगेगी, और देव दीपावली पर मौसम सुहावना रहेगा।

Published on:
01 Nov 2025 11:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर