वाराणसी

बनारस में मिले आठ नए कोरोना मरीज, एक पुलिस जवान व स्वास्थकर्मी भी पॉजीटिव

जिले में मंगलवार को कोरोना के एक भी मामले न आने के बाद बुधवार को फिर आठ पॉजीटिव केस सामने आए हैं।
less than 1 minute read
May 27, 2020
Coronavirus: अहमदाबाद में कोरोना से करीब 700 मौतें
Coronavirus: अहमदाबाद में कोरोना से करीब 700 मौतें

वाराणसी. जिले में मंगलवार को कोरोना के एक भी मामले न आने के बाद बुधवार को फिर आठ पॉजीटिव केस सामने आए हैं। सभी संक्रमितों को जिला प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। लगातार बढ़ रहे मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता का कारण बन रहे हैं। आज मिले संक्रमितों में 6 प्रवासी हैं, जो अन्य राज्यों और शहरों से वाराणसी आए हैं। वहीं एक पुलिसकार्मी और एक स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं।

बतादें की वाराणसी में सोमवार तक कोरोना के कुल 152 मामले सामने आए थे, जिसके बाद मंगलवार को एक भी संक्रमित नहीं मिला था। बुधवार को एक बार फिर वाराणसी में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जिले में कोरोना के 8 मामले सामने आए हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 160 हो गयी है। वहीं बुधवार को वाराणसी के 7 मरीज ठीक होकर घर भी जा चुके हैं।

तेजी से हो रहा सेहत में सुधार
बनारस के लोगों के लिए ये बेहद अच्छी बात है कि यहां लगातार संख्या अधिक होने के बाद भी बड़ी संख्या में मरीज जल्दी रिकवर हो रहे हैं। अब तक मिले 160 पॉजीटिव केस में जिले में 90 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जिन्हें अस्पताल से घर भेजा जा चुका है। जबकि चार की जान जा चुकी है। वही 66 सक्रिय हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Published on:
27 May 2020 08:36 pm
Also Read
View All
गाय को राष्ट्रमाता का मिले दर्जा, संतों ने वाराणसी में डीएम कार्यालय का किया घेराव, बुलडोजर से 5 लाख हस्ताक्षर वाला ज्ञापन लेकर पहुंचे

‘मंत्री का इस्तीफा देना सिस्टम को बदलने की गारंटी नहीं, इससे जवाबदेही जरूर तय होती है’, छात्र आंदोलन पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

पोस्टमैन से मंगवाते थे एटीएम-चेकबुक, फिर साइबर ठगों को बेच देते थे: वाराणसी में महिला सरगना समेत 6 गिरफ्तार

Varanasi Anti Romeo Squad: वाराणसी स्टेशन के बाहर राहगीरों को अश्लील इशारे करना पड़ा भारी, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

देश के पहले शहरी रोपवे का सितंबर से होगा संचालन, स्विट्जरलैंड तकनीक से हुआ तैयार, काशी को पीएम मोदी देंगे सौगात