वाराणसी

काशी के एयर शो में जुटेगी लाखों की भीड़, देव दिवाली जैसा होगा नजारा, 84 घाटों पर विशेष इंतजाम

Varanasi air show। Air force sho in Varanasi। Varanasi latest news: वाराणसी में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित एयर शो के लिए विशेष तरह की तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि करीब 20 लाख लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे...
2 min read
Jun 20, 2026
Air show in Varanasi
फाइल फोटो, फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

Air Show In Varanasi : वाराणसी में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित एयर शो के लिए विशेष तरह की तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि करीब 20 लाख लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। इस बाबत एयरफोर्स ने भी जिला प्रशासन को अवगत करा दिया है। इसके साथ ही 84 घाटों पर लोगों के लिए विशेष तरह की व्यवस्था की जा रही है। बताया जा रहा है कि काशी में यह नजारा देव दीपावली की तरह ही होगा।

गंगा पार रेती पर भी व्यवस्था

अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह में होने वाले भव्य एयर शो के लिए तैयारियां जोरों पर है। इसके साथ ही बेहतर भीड़ प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन को एयरफोर्स ने अवगत कराया है। नमो घाट पर करीब 2500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। जिला प्रशासन के मुताबिक, एयर शो के दौरान नमो घाट से अस्सी घाट के बीच और गंगा पार रेती तक देव दीपावली जैसा नजारा देखने को मिलेगा। जिला प्रशासन अस्सी घाट पर 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था कर रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक घाट पर 10 से 20 हजार लोगों के जुटने की संभावना जिला प्रशासन ने जताई है। यही नहीं गंगा के पार डोमरी के आसपास भी लोगों को बैठए जाने की व्यवस्था की जा रही है।

कई जिलों से जुटेंगे लोग

भारतीय वायु सेवा की ओर से किए जाने वाले एयर शो की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिला प्रशासन की माने तो वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली समेत आसपास के कई जिलों से लोग इस एयर शो को देखने के लिए पहुंच सकते हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसके अलावा तीनों सेनाओं के अध्यक्ष और कई प्रमुख लोग शामिल हो सकते हैं। इसके लिए नमो घाट पर एक मंच भी तैयार किया जाएगा, जहां करीब 500 लोग और विशिष्ट अतिथि बैठेंगे।

इसके अलावा 2000 लोगों के बैठने के लिए एक अलग मंच की भी व्यवस्था की जाएगी। बताया जा रहा कि घाट के एक तरफ ही 6 लाख से ज्यादा लोगों को बैठने की व्यवस्था जिला प्रशासन करेगा। इसके साथ ही गंगा के उस पार रेती पर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी और वहीं पर लोगों की बैठने की व्यवस्था होगी। यही नहीं घाट के किनारे बनी बिल्डिंग और उनके छतों का भी लोगों के बैठने के लिए उपयोग किया जाएगा।

गंगा में नो बोट जोन

जिला प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती एयर शो के दिन भीड़ प्रबंधन को लेकर होगी। जिला प्रशासन और वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस युद्ध स्तर पर इस रणनीति को तैयार करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि एयर शो के एक घंटे पहले और एक घंटे बाद गंगा में नो बोट जोन लागू किया जाएगा और इस दौरान गंगा नदी में किसी प्रकार के बोट की आवाजाही बंद रहेगी। वहीं, 20 अक्टूबर से सूर्य किरण टीम विमान के साथ वाराणसी पहुंचेगी और 5 दिनों तक एयर शो के लिए अभ्यास किया जाएगा।

Updated on:
20 Jun 2026 07:57 am
Published on:
20 Jun 2026 07:57 am
Also Read
View All
सावन में कांवड़ियों का उत्साह हुआ दोगुना: पब्लिक अनाउंस सिस्टम से बज रहा शिव स्त्रोत, काशी में बुधवार से हुई शुरुआत

कोडिन कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड लाया जाएगा भारत, दुबई सरकार ने शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी पर जताई सहमति

वाराणसी में कैंसर के मरीज ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, लंबे समय से चल रहा था इलाज

क्राइम ब्रांच का कर्मी बनकर चांदी लूटने वालों का पुलिस से सामना, बनारस में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल

Ajay Rai BJP Statement: ‘मेरा बूथ का नारा देने वाले अपना बूथ भी नहीं बचा सके’, बांकीपुर उपचुनाव पर अजय राय का तंज