वाराणसी

Akanksha Dubey Suicide: सुबह पवन सिंह के साथ हुआ था गाना रिलीज, 4 घंटे के बाद ही क्यों लगाई फांसी?

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का बनारस के एक होटल में शव लटकता हुआ मिला है।  
less than 1 minute read
Mar 26, 2023
Akanksha Dubey Suicide Varanasi today song released with Pawan Singh
Akanksha Dubey

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का रविवार को शव मिला है। आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में लटकता मिला है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच- पड़ताल में जुट गई है।

कम समय में ही इंडस्ट्री में बनाई थी पहचान
बीती रात आकांक्षा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था। आज ही सुबह भोजपुरी अभिनेत्री का पवन सिंह के साथ गाना रिलीज हुआ था। गाना का नाम ये आरा कभी हारा नहीं है। आकांक्षा 25 साल की थीं और बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी।

आकांक्षा दुबे यूपी के भदोही जिला के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। इंडस्ट्री मने जानी मानी कलाकारों में उनकी गिनती होती थी। आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश के अलावा उनकी पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके डेढ़ मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Updated on:
26 Mar 2023 01:43 pm
Published on:
26 Mar 2023 01:39 pm
Also Read
View All
वाराणसी में मंडराया बाढ़ का खतरा! उफान के बीच सभी नावों के संचालन पर रोक

‘मुस्लिम समाज ने किया गुरु वंदन’, गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी से दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी तस्वीर

कार सवार युवक ने वाराणसी में 10 हजार के विवाद में 3 को मारी जोरदार टक्कर, एक नहीं तीन बार कुचलने का प्रयास, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

मंदिर में की शादी, वाराणसी में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे युवक, फिर चाकू गोदकर एक ने की दूसरे की हत्या

सावन में विश्वनाथ धाम में प्लास्टिक का लोटा प्रतिबंधित, सात द्वार से होगा कांवड़ियों का प्रवेश, एलईडी स्क्रीन पर लाइव दर्शन की व्यवस्था