scriptAgra Jama Masjid history on Eid Ul Fitr 2023 | शाहजहां की बनवाई इस मस्जिद में 30 हजार लोग कर सकते हैं नमाज अदा, क्या आप कभी गए हैं यहां? | Patrika News

शाहजहां की बनवाई इस मस्जिद में 30 हजार लोग कर सकते हैं नमाज अदा, क्या आप कभी गए हैं यहां?

locationआगराPublished: Mar 26, 2023 09:09:36 am

Submitted by:

Adarsh Shivam

Eid Ul Fitr 2023 : ईद के मौके पर आगरा की जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करते हैं। यह मस्जिद 130 फुट लम्बी और 100 फुट चौड़ी है।

masjid_1.jpg
आगरा की जामा मस्जिद एक विशाल मस्जिद है। देश की सबसे बड़ी मस्जिदों में शामिल आगरा की जामा मस्जिद का इतिहास बहुत ही पुराना है। यह मस्जिद शाहजहां की बेटी शाहजादी जहांआरा बेगम को समर्पित है। बात तब की है जब आगरा में शाहजहां का शासन काल था।

शाहजहां की बेटी जहांआरा ने इबादत के लिए अपने पिता से जामा मस्जिद बनवाने की अनुमति मांगी थी। शाहजहां की अनुमति से 17वी शताब्दी में सन 1643 में इस मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। जो 5 साल तक चला। फिर साल 1648 में यह मस्जिद बनकर तैयार हुई।

मस्जिद की निर्माण की लागत थी 5 लाख रुपए
उस वक्त इस मस्जिद की निर्माण में जो लागत आई थी वह लगभग 5 लाख रुपए थी। फतेहपुर सीकरी का निर्माण इसी मस्जिद के आसपास हुआ था। इससे मस्जिद के महत्‍व का पता चलता है। मस्जिद का बरामदा बहुत बड़ा है और इसके दोनों ओर जम्‍मत खाना हॉल और जनाना रौजा हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.