
वाराणसी. सपा व बसपा के गठबंधन ने गोरखपुर व फूलपुर सीट पर बीजेपी को पटखनी देकर भविष्य के राजनीति की नींव तैयार की है। इस नींव पर गठबंधन का भवन तैयार करना है कि नहीं। यह राज्यसभा चुनाव परिणाम तय करेगा। बीजेपी ने खास रणनीति के तहत 9 वां प्रत्याशी मैदान में उतारा है। बीजेपी की रणनीति को समझते हुए ही अखिलेश यादव ने नया दांव खेला है जो सफल हुआ तो बीजेपी की योजना फेल होगी।
यह भी पढ़े:-विजय मिश्रा को मानने में शिवपाल हुए फेल, राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को देंगे वोट
बीेजेपी किसी कीमत पर नहीं चाहती है कि लोकसभा चुनाव 2019 में सपा व बसपा गठबंधन का सामना करना पड़े। इस संभावित गठबंधन में दरार डालने के लिए ही बीजेपी ने राज्यसभा में 9 वां प्रत्याशी उतारा है। राज्यसभा में यूपी कोटे की कुल 10 सीट है। आठ सीट पर बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है और एक सीट पर सपा व एक सीट पर बसपा प्रत्याशी को जिताने के लिए विपक्ष ने रणनीति बनायी है। बीजेपी ने बसपा कोटे की सीट छीनने के लिए ही 9 वां प्रत्याशी उतारा है। यदि बीजेपी को 9 वां प्रत्याशी चुनाव जीत जाता है तो बसपा को नुकसान उठाना पड़ेगा। ऐसा होने पर मायावती की से सपा का गठबंधन होना कठिन होगा। बसपा ने अपने वायदे को पूरा करते हुए सपा प्रत्याशी को चुनाव जीता दिया है और बदले में बसपा प्रत्याशी राज्यसभा नहीं पहुंचता है तो गठबंधन में दरार पडऩी तय है।
यह भी पढ़ेे:-बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को मिली बड़ी राहत, बदल जायेगा राज्यसभा चुनाव का समीकरण
बीजेपी की योजना फेल करने के लिए अखिलेश यादव ने खेला है नया दांव
अखिलेश यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम योगी आदित्याथ की योजना फेल करने के लिए नया दांव खेला है। पूर्वांचल के सपा विधायकों की माने तो अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि पहले बसपा प्रत्याशी को राज्यसभा पहुंचाना है इससे के बाद सपा प्रत्याशी पर ध्यान दिया जायेगा। सूत्रों का दावा सही होता है तो बसपा प्रत्याशी किसी भी हाल में राज्यसभा पहुंच जायेगा। यदि क्रास वोटिंग के चलते सपा प्रत्याशी नहीं जीत पाता है तो भी अखिलेश यादव यह कहेंगे कि हमने भी अपना वायदा पूरा किया है और बसपा प्रत्याशी को राज्यसभा पहुंचा दिया है। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2019 में सपा व बसपा का गठबंधन होने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। ऐसा हुआ तो बीजेपी का बड़ा सपना टूटना तय है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने काटा था जिनका टिकट, अब वही सपा व बसपा गठबंधन पर पड़ रहे भारी