वाराणसी

कांग्रेस के पास परिवार के अलावा कुछ भी नहीं-आशुतोष टंडन

असमाजिक कार्य करने का सपा का पुराना रिकॉर्ड, बनारस विकास का बनायेगा नया कीर्तिमान
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2020, 6:32 PM IST
Urban Development Minister Ashutosh Tandon
Urban Development Minister Ashutosh Tandon

वाराणसी. नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि पिछले कुछ सालों से काशी का सुनियोजित विकास हुआ है। स्मार्ट सिटी में शामिल यह नगर विकास का नया कीर्तिमान बनायेगा। कई प्रोजेक्ट पूरे होने वाले हैं और कुछ नये प्रोजेक्ट भी आरंभ होंगे। इसके बाद शहर की तस्वीर बदल जायेगी। बनारस में आधारभूत सुविधा बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिसका परिणाम जल्द ही लोगों को सामने होगा।
यह भी पढ़े:-विश्व हिन्दू सेना ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाये पोस्टर, प्रियंका गांधी से पूछें यह सवाल

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर भी पलटवार किया है। प्रियंका गांधी के सीएए को लेकर किये गये हमले व राहुल गांधी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी राष्ट्रवादी पार्टी है। विपक्ष इस समय हताश व निराश है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय मूल्यों को क्षति पहुंचाने वाले तत्वों की तरफदारी कर रही है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और वहां पर इतने बच्चों की मौत हो चुकी है। प्रियंका गांधी को वहा जाना चाहिए और अपनी सरकार के साथ पीडि़त परिवार को राहत पहुंचाने का काम करना चाहिए। यूपी में राहुल गांधी की जगह प्रियंका गांधी की सक्रियता के प्रश्र पर कहा कि कांग्रेस के पास परिवार के अलावा कुछ नहीं है। कभी राजीव गांधी आगे रहते थे तो कभी सोनिया गांधी। यही हाल राहुल गांधी व प्रियंका गांधी आगे पीछे रहते हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की दशकों पुरानी समस्या खत्म हुई है। विपक्ष नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जनता में भ्रम फैलाने में जुटा हुआ है लेकिन जनता उनके भ्रम में नहीं आयेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एनपीआर में विवरण नहीं देने के बयान पर कहा कि सपा हमेशा से ही असामाजिक कार्य में आगे रही है। सपा का यह पुराना रिकॉर्ड है उसे देश व समाजहित से कोई लेना नहीं है। जिम्मेदार विपक्ष का काम होता है कि सरकार के अच्छे कार्य का समर्थन करे और जो कार्य पसंद न हो तो अपनी राय रखे। संजय राऊत के शरद पवार को राष्ट्रपति बनाने वाले बयान पर कहा कि यह लोकतंत्र है और सभी को चुनाव लडऩे का अधिकार है। वर्ष 2022 में देखा जायेगा।
यह भी पढ़े:-पुलिस ने शातिर झुन्ना पंडित से बरामद की दो पिस्टल व चार कारतूस

Published on:
Also Read
View All
‘भगवान राम अयोध्या में मुस्कुरा रहे हैं तो कृष्ण भी मुस्कुराएंगे’, एमपी सीएम ने काशी गोवर्धन पूजा की दी बधाई

‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी